Viral Video Today Chipkali Ka Video Animal Video Google Trends Man Shake Badly After Seeing Lizards Gang Gathered In Toilet See What Happened Next In Omg Video
Viral Video Today: टॉयलेट में छिपकलियों की गैंग ने जमा लिया अड्डा, दरवाजा खोलते ही बुरी तरह हिल गया शख्स- देखें वीडियो
Viral Video Today: इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह सैकड़ों की संख्या में छिपकलियां टॉयलेट की दीवार पर अड्डा जमा लेती हैं. इस नजारे को देख कोई भी सहम सकता है.
Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में कब और क्या देखने को मिल जाए इसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है. यूं तो हजारों वीडियो रोजाना इस प्लेटफॉर्म पर पोस्ट होते हैं लेकिन इनमें कुछ ही वीडियो ऐसे होते हैं जो पूरी तरह से हिलाकर रख देते हैं. अभी बिल्कुल इसी तरह का नजारा लोगों को देखने को मिल रहा है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक परिवार काफी दिनों अपने घर लौटता है. इनमें से एक शख्स टॉयलेट की तरफ जाता है वहीं खड़े-खड़े दहल जाता है. दरअसल, टॉयलेट में सैकड़ों की संख्या में छिपकलियों ने अड्डा जमा रखा है.
छिपकलियों ने बनाई गैंग
आपने अबतक अपने घर या टॉयलेट में एक या दो छिपकली को ही दीवारों पर देखा होगा. लेकिन सोचिए की एक साथ सैकड़ों की संख्या छिपकली की गैंग दिख जाए तो नजारा कैसा होगा.सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स जैसे ही टॉयलेट का दरवाजा खोलता है उसे दीवार के चारों ओर छिपकली ही छिपकली दिखाई देती है. नजारा देख वो बिल्कुल सहम सा गया.
जिस तरह का नजारा इस वीडियो के जरिए लोगों को देखने को मिल रहा है वैसा आमतौर पर देखने को नहीं मिलता है. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को videonation.teb नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है. कैप्शन में लिखा गया है, ‘रूह कांप गई.’ एक शख्स ने इस पर कॉमेंट किया है, ‘इसे देखने के बाद आदमी टॉयलेट करना भी भूल जाएं.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.