Viral Video Today Chudail Ka Video Bhoot Ka Video Viral Horror Video Google Trends Suddenly Hellcat Came In Boys Way See What Happened Next Omg Video Went Viral
Viral Video Today: अंधेरी सड़क पर जा रहे लड़कों को मिली 'चुड़ैल'! रास्ता बदला तो वहां भी आ गई- देखें वीडियो
Viral Video Today: इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अंधेरी सड़क से गुजर रहे लड़कों के सामने एक 'चुड़ैल' आ जाती है. बुरी तरह घबराए लड़कों ने जब रास्ता बदला तो उनकी आंखें फटी रह गईं.
Viral Video Today: आपने अपने दादा-दादी से गांव की तरह-तरह की कहानियां जरूर सुनी होंगी. उनका कहना होता था कि वो कहीं सुनसान रास्ते से जा रहे थे लेकिन वहां उन्हें भूत दिख गया. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और डटकर उसका सामना किया. अंत में भूत को ही भागना पड़ गया. इस तरह की कहानियां सुनाकर वो बच्चों को सुलाया करते थे. लेकिन अब सोचिए कि ये घटनाएं अगर सच में घट जाए तो कैसा महसूस होगा. निश्चित तौर पर पैरों तले जमीन खिसक जाएगी. सोशल मीडिया पर पोस्ट हुए लेटेस्ट वीडियो में कुछ इसी तरह का नजारा देखने को मिल रहा है.
रास्ते में दिखी ‘चुड़ैल’
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो लड़के बाइक से अंधेरी सड़क से गुजर रहे होते हैं. उन्हें आधे रास्ते में एक ‘चुड़ैल’ नजर आती है. कुछ इसी तरह का नजारा दोनों लड़के फेस करते हैं कि जिस तरह दादी-दादी कहानियों में बताते थे. लड़कों ने तुरंत वहां से रास्ता बदल लिया. लेकिन हैरानी की बात यह है कि दूसरे रास्ते पर भी वो उनके सामने आ गई. दृश्य देखकर दोनों लड़के बुरी तरह से घबरा गए.
वीडियो में जिस तरह का नजारा दोनों लड़कों को देखने के मिला उसे देख उन्हें सिहरन हो उठी और वो वहीं चिल्लाने लगे. वीडियो देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये कोई सच्ची घटना नहीं है बल्कि किसी ने शरारत की होगी. नेटिजन्स को भी यही लग रहा है कि लोगों को डराने के उद्देश्य से इस कंटेंट को तैयार किया गया है. इंडिया डॉट कॉम हिंदी भी इस वीडियो की सत्यता की बिल्कुल भी पुष्टि नहीं करता है. इसे sakhtlogg नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.