Viral Video Today: इंटरनेट पर हंसी-मजाक वाले वीडियो आए दिन वायरल होते हैं. इनमें दिखने वाले नजारे हंसा-हंसाकर पेट में दर्द करा देते हैं. ऐसा ही एक नया वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. इसमें एक लड़का सड़क पर चल रही खूबसूरत लड़की के साथ मजेदार प्रैंक करता है. वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया और देखते ही देखते लाखों व्यूज हासिल कर लिए. वीडियो की शुरुआत में लड़का अपने फोन का फ्रंट कैमरा ऑन करके लड़की का ध्यान खींचने की कोशिश करता है. वह लड़की को पुकारता है, लेकिन जिस नाम से बुलाता है, उसे सुनकर लड़की तुरंत रुक जाती है.
लड़की को बोला आंटी
वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि लड़का लड़की को ‘आंटी’ कहकर बुलाता है, लड़की पहले इसे अनसुना कर आगे बढ़ती है. लेकिन लड़का बार–बार उसे ‘आंटी’ कहता रहता है. कुछ ही देर में लड़की का सब्र जवाब दे देता है और वह गुस्से में उसकी ओर मुड़कर पूछती है कि आखिर वह उसे आंटी क्यों कह रहा है. लड़की के कड़े रिएक्शन को देखकर लड़का थोड़ा घबरा जाता है और कैमरे की ओर इशारा कर बताता है कि वह वीडियो कॉल पर बात कर रहा था. लेकिन लड़की उसकी बात पर यकीन नहीं करती और उसे चेतावनी देती है कि आगे से ऐसी हरकत न करे. लड़की का गुस्सा और लड़के का घबराया चेहरा देखकर लोग हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.
यह वीडियो इंस्टाग्राम के yourfunzone पेज द्वारा पोस्ट किया गया है, जिस पर लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. कई यूजर्स ने लिखा कि लड़का बहुत ही मजाकिया तरीके से प्रैंक कर रहा था, जबकि कुछ लोग लड़की की मजेदार रिएक्शन पर हंसते नहीं थक रहे. एक से एक रिएक्शन वीडियो पर लगातार पोस्ट हो रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.