Viral Video Today Dhalai Ke Vaqt Gir Padi Chhat Accident Ka Video Google Trends Entire Roof Collapsed During The Casting This Omg Video Will Shake Everyone
Viral Video Today: ढलाई के दौरान ही भरभराकर गिर पड़ी पूरी छत, मजदूरों की हालत देख हिल जाएंगे | देखें वीडियो
Viral Video Today: देख सकते हैं कि किस तरह ढलाई करते समय पूरी छत ही भरभराकर गिर गई. इस दौरान मजदूरों की ऐसा हालत हो गई कि कोई भी हिल जाएगा.
Viral Video Today: सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ ऐसे नजारा देखने को मिल जाते हैं जिन्हें देखकर भी यकीन नहीं होता. ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है. इसमें एक मकान के निर्माण के दौरान छत की ढलाई करते वक्त पूरी छत गिर जाती है. यह वीडियो लोगों को काफी हैरान कर रहा है और उस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि छत की ढलाई के दौरान मजदूरों और मशीनों द्वारा सिमेंट और गिट्टी का मिश्रण डाला जा रहा था, तभी अचानक छत के ढांचे का सपोर्ट टूट जाता है और पूरी छत नीचे गिर जाती है.
ढलाई के समय गिर गई छत
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि छत ढलने के बाद मजदूर जो उपर सरिये के ढांचे पर काम कर रहे थे. तभी छत का एक हिस्सा भरभरा कर गिर जाता है. छत का काम कर रहे मजदूर किसी तरह सरिए से लटके रहते हैं ताकि जान बच सके. कुछ देर बाद पूरी छत ही भरभरा कर गिर जाती है. गनीमत यह रही कि सारे मजदूर किसी बड़े हादसे से बच जाते हैं. इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, हालांकि इस घटना से काफी नुकसान हुआ है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी लोग देख चुके हैं और इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
इस वायरल वीडियो को 5x_rohit_ नाम के इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. अब तक इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं. वीडियो देखने के बाद कुछ लोग इसे मजाक के रूप में देख रहे हैं और हंस रहे हैं, जबकि कई लोग इस हादसे को लेकर दुखी भी हैं. एक यूजर ने लिखा कि ‘ऐसा सीन जिंदगी में पहली बार देखा है मैंने’, तो वहीं एक और ने लिखा है “शटरिंग वाला भाग गया होगा.ट वीडियो देखकर यह साफ है कि इस हादसे ने लोगों को हिला कर रख दिया है, और अब लोग सावधानी बरतने की बातें कर रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.