Viral Video Today: दूल्हे से नहीं चली दहेज में मिली बाइक, भरी महफिल में बन गए हंसी का पात्र | देखिए वीडियो

Viral Video Today: वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह एक दूल्हा चाहकर भी दहेज वाली बाइक को स्टार्ट नहीं कर पाया. आगे जो हुआ सोच-सोचकर हंसेंगे.

Published date india.com Published: July 9, 2025 8:44 AM IST
Viral Video Today

Viral Video Today: सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए पहले से कुछ कहा नहीं जा सकता है. कई नजारे हंसा-हंसाकर पेट दर्द करा देते हैं तो कई होश उड़ा देते हैं. ऐसा ही एक शादी का अनोखा वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा सबके सामने मजाक का पात्र बन गया. बताया जा रहा है कि शादी में दहेज के तौर पर दूल्हे को एक शानदार बाइक मिली थी. जैसे ही उसने बाइक चलाने की कोशिश की, तो हालात कुछ ऐसे बने कि वो खुद भी समझ नहीं पाया क्या हो गया. दूल्हा बाइक स्टार्ट तक नहीं कर पाया, और वहीं खड़ा-खड़ा बेचैनी से इधर-उधर देखने लगा.

शादी में मिली दहेज वाली बाइक

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जब दूल्हा बाइक स्टार्ट करने में नाकाम रहा, तो उसने मोबाइल निकाला और किसी को फोन लगाने लगा. फोन पर वह कहता सुना गया, ‘मैं बाइक नहीं ला पाऊंगा.’ उसके आसपास काफी लोग जमा हो जाते हैं और कई लोग तो उसकी हालत देखकर हंसने भी लगते हैं. पूरी घटना किसी कॉमेडी सीन जैसी लगती है, लेकिन दूल्हे के लिए यह लम्हा शर्मिंदगी भरा रहा होगा.

शादी का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर दिखेगा:

दूल्हा बना हंसी का पात्र

इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर ढेरों प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. किसी ने कहा, ‘बाइक लेने से पहले चलाना तो सीख लेते.’ तो कोई लिखता है, ‘दहेज की चीज़ चलानी भी आनी चाहिए, वरना लेने का क्या फायदा?’ बताया जा रहा है कि नजारा बिहार की किसी शादी का है. हालांकि इस नजारे की पुष्टि India.com बिल्कुल भी नहीं करता है. खबर सिर्फ वायरलता के आधार पर लिखी गई है. वीडियो को viral_ka_tadka नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.