Viral Video Today: दिन में 7-8 लीटर इंजन ऑयल पीता है ये शख्स, चावल-रोटी छोड़ इसी से भर लेता है पेट | देखें वीडियो

Viral Video Today: यह शख्स न रोटी खाता है, न चावल और न ही कोई फल-सब्जी. उसका कहना है कि दिन में 7 से 8 लीटर इंजन ऑयल पीना ही उसकी खुराक है.

Published date india.com Updated: September 20, 2025 12:47 PM IST
Man Drinks Engine Oil
सिर्फ इंजन ऑयल पीता है ये शख्स

Viral Video Today: क्या कोई इंसान बिना खाना खाए सिर्फ इंजन ऑयल पीकर जिंदा रह सकता है? ये एक ऐसा सवाल है जिसे सुनकर किसी को भी अजीब लगेगा. मगर ये सच है ऐसा बताया जा रहा है. कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले से आई एक अजीबोगरीब कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. यहां एक शख्स इंजन ऑयल पीकर जिंदा है. वो भी 33 सालों से. इस वजह से उसे लोग ‘ऑयल कुमार’ के नाम से जानने लगे हैं. बताया जा रहा है कि यह शख्स न रोटी खाता है, न चावल और न ही कोई फल-सब्जी. उसका कहना है कि दिन में 7 से 8 लीटर इंजन ऑयल पीना ही उसकी खुराक है. लोगों की हैरानी तब और बढ़ जाती है जब वह बताता है कि उसे आज तक कोई बीमारी नहीं हुई और कभी अस्पताल भी नहीं जाना पड़ा.

सिर्फ इंजन ऑयल पीता है शख्स

एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब लोग इस शख्स को खाना ऑफर करते हैं, तो वह साफ मना कर देता है और कहता है कि उसका पेट सिर्फ इंजन ऑयल से ही भरता है. इतना ही नहीं, वह चाय भी पीता है, लेकिन बाकी हर चीज से परहेज करता है. लोगों का कहना है कि वह किसी दूसरे ग्रह से आया हुआ प्राणी लगता है. खुद ऑयल कुमार का कहना है कि यह सब भगवान अयप्पा की कृपा है कि उसे किसी तरह की बीमारी नहीं होती.

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो:

सुनकर ही चौंक गए लोग

इस वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन मिलेजुले रहे. ज्यादातर लोग इसे हैरान करने वाला चमत्कार मान रहे हैं, तो कई इसे गंभीर स्वास्थ्य चेतावनी भी बता रहे हैं. एक यूजर ने तो मजाक में लिखा, ‘सोशल मीडिया पर वाकई में कुछ भी देखने को मिल सकता है.’ दूसरे यूजर ने मस्ती भरे अंदाज में लिखा, ‘भाई ऑयल किस ब्रांड का पीते हो.’ इसी तरह के रिएक्शन वायरल वीडियो पर पोस्ट हो रहे हैं. इसे avalakki_pavalakki नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.