Viral Video Today: बेटी ने बनाया गुमशुदा पिता का ऐसा स्केच, देखते ही लाइव शो में लोटपोट हो गए एंकर | देखें वीडियो

Missing Father Funny Sketch: देख सकते हैं कि लाइव शो में बेटी द्वारा पिता का बनाया स्केच देखकर एंकर्स हंस-हंसकर कुर्सी से गिर पड़े.

Published date india.com Published: December 24, 2025 8:52 AM IST
Viral Video Today

Missing Father Funny Sketch: सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए कहा नहीं जा सकता है. इसमें दिखने वाले कुछ नजारे चौंकाते हैं तो कुछ ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर तुरंत हंसी आ जाती है. इतना ही नहीं उन्हें जितनी बार भी देखो हंसी नहीं रुकती है. फिलहाल ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है. इसमें दिखाया गया है कि एक बच्ची के पिता खो गए और फिर टीवी चैनलों पर ये बात चल पड़ी. बेटी ने अपने पिता का स्केच भी बनाकर दिया था. जैसे ही लाइव शो में एंकर्स की नजर उस स्केच पर पड़ी माहौल बिल्कुल बदल गया. एकदम सीरियस माहौल हंसी-ठिठोली में बदल गया. अब आलम यह है कि वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

बेटी ने बनाया ऐसा स्केच

ध्यान खींच रहे वीडियो में देख सकते हैं कि न्यूज चैनल पर दो एंकर गंभीर मुद्रा में दिख रहे हैं. वो किसी शख्स की गुमशुदगी की खबर चला रहे हैं. दरअसल, एक शख्स खो गया था और उसकी बेटी ने पहचान के लिए एक स्केच तैयार किया. जैसे ही स्क्रीन पर उस स्केच को लाया गया महिला एंकर बिल्कुल भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाई. कुछ देर बाद उसके पिती की रियल फोटो और साइड में बेटी द्वारा बनाया गया स्केच को स्क्रीन पर चलाया गया. इसके बाद महिला एंकर के बगल में बैठा मेल एंकर भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाया. दोनों हंसते-हंसते नीचे गिर गए.

यहां देखिए ये वीडियो:

लोटपोट हुआ इंटरनेट

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया लोगों की भी हंसी छूट गई. शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे यह वीडियो देखकर हंसी नहीं आई होगी. इस फनी वीडियो को anchoranupamajaiswal नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है. एक यूजर ने लिखा है, ‘ये ऐसा वीडियो है जो रोते शख्स को भी हंसा सकता है.’ ‘दूसरे यूजर ने लिखा है, वीडियो ऑफ द ईयर है ये तो.’इसी तरह के रिएक्शन वीडियो पर लगातार पोस्ट हो रहे हैं. लाखों की संख्या में वीडियो को लाइक्स और व्यूज भी मिल चुके हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.