Viral Video Today Groom Gets Bsf Joining Letter On Wedding Day Amazing Video Went Viral
Dulhe Ka Video: घोड़ी चढ़ने से ठीक पहले पलटी दूल्हे की किस्मत, एक लेटर आया और सबकुछ बदल गया | देखें वीडियो
Viral Video Today: शादी के दिन सरकारी नौकरी मिलने को लोग लड़की की मेहनत और किस्मत दोनों का नतीजा बता रहे हैं. कुछ यूजर्स ने इसे दुल्हन की प्रार्थना का असर भी बताया है.
सोशल मीडिया पर दूल्हे का वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है. (Photo/X)
Dulhe Ka Video: कहते हैं किस्मत कब पलट जाए, कोई नहीं जानता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़के को उसकी शादी वाले दिन ही सीमा सुरक्षा बल (BSF) का जॉइनिंग लेटर मिल गया. खास बात यह है कि यह लेटर उसे ठीक उसी वक्त मिला, जब वह घोड़ी चढ़ने की तैयारी कर रहा था. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक के घर में शादी की रस्में चल रही हैं. उसके शरीर पर हल्दी लगी हुई है और परिवार के सदस्य शादी की तैयारियों में जुटे हैं. इसी दौरान एक डाकिया युवक के घर पहुंचता है और उसे BSF का जॉइनिंग लेटर सौंप देता है. लेटर मिलते ही युवक के चेहरे पर खुशी साफ झलकने लगती है. वह पहले डाकिए के रजिस्टर पर साइन करता है और फिर जॉइनिंग लेटर को खोलकर देखता है.
वीडियो में यह पल बेहद भावुक और खुशी से भरा नजर आता है. डाकिए के चेहरे पर भी मुस्कान दिखाई देती है, मानो वह भी इस खास मौके का गवाह बनकर खुश हो. शादी के दिन सरकारी नौकरी मिलने को लोग युवक की मेहनत और किस्मत दोनों का नतीजा बता रहे हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @sonuydv87 नाम के यूजर ने शेयर किया है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है, ‘शादी वाले दिन BSF का जॉइनिंग लेटर मिल गया. मेहनत इसकी है, लेकिन मन्नतें लड़की की रही होंगी.’ खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों यूजर्स इसे लाइक कर चुके हैं.
एक्स पर देखें वीडियो
शादी वाले दिन BSF ज्वाइनिंग लैटर मिल गया ! मेहनत जरूर इसकी लेकिन मन्नते लड़की की रहीं होगी ? pic.twitter.com/ZqGtZGtg9Z
वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं. कोई इसे किस्मत का खेल बता रहा है तो कोई कह रहा है कि शादी फिक्स होते ही युवक की किस्मत चमक गई कई लोगों ने युवक को नई जिंदगी और सरकारी नौकरी के लिए बधाई भी दी है. फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और हर कोई इस अनोखे संयोग को देखकर हैरान है. स्पष्ट कर दें कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इंडिया डॉट कॉम हिंदी किसी रूप में इसकी पुष्टि नहीं करता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.