Viral Video Today: झरने से फिसलकर गिरने लगा भाई, मगर बहन ने बचाकर ही दम लिया | देखें वीडियो

Viral Video Today: इसमें देख सकते हैं एक लड़का पहाड़ी से फिसलकर गिरने लगा. तभी बहन की नजर उस पर पड़ गई. देखिए फिर क्या हुआ.

Published date india.com Updated: June 11, 2024 8:11 AM IST
Viral Video Today

Viral Video Today: गर्मियों और बरसात में अक्सर लोग पहाड़ों की सैर करने जाते हैं. झरना देखते ही लोगों को मन में नहाने का ख्याल आता है. कई झरने अच्छी जगह पर होते हैं जहां से गिरने का डर नहीं होता. मगर कुछ ऐसी जगह पर होते हैं जहां थोड़ी भी लापरवाही जान पर भारी पड़ जाती है. यह बात जानते हुए भी कुछ लोग ऐसे ही खतरनाक स्थानों को एडवेंचर के लिए चुनते हैं. अभी इसी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसमें झरने में नहाने गए लड़के के साथ भयंकर हादसा हो गया मगर उसकी बहन ने जान पर खेलकर उसे बचा लिया.

बहन ने बचा ली जान

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक परिवार झरने के नीचे नहाने गया था. झरना ऐसी जगह पर दिखाई दे रहा है जो काफी खतरनाक है. थोड़ी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है. हुआ भी ऐसा ही झरने में नहाने गए एक लड़के का पैर फिसल गया और सीधा खाई में गिरने लगा. वो तो भला हो उसकी बहन का जिसकी नजर तुरंत उस पर पड़ गई. फिर क्या था लड़की ने जान पर खेल कर अपने भाई को बचा लिया. उसने जिस तरह से भाई को बचाया वो वाकई में तारीफ के लायक है.

यहां देखिए इस वीडियो को:

गिरने ही वाला था लड़का

वीडियो में आप आगे देख सकते हैं कि बहन अपने भाई को पकड़े हुए है ताकि वो गिर ना पाए. इतने में कई और लोग आते हैं दोनों को बचाकर ऊपर लाते हैं. घटना का यह वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर भी वायरल होने लगा है. इसे sachkadwahai नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी अपलोड किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.