Viral Video Today Kalyug Me Kanhaiya Jaisa Balak Gau Mata Ka Video Google Trends Hundreds Of Cow Started Running On Liitle Boy Behest People Reaction Went Viral
Viral Video Today: नन्हें कान्हा का इशारा मिलते ही दौड़ने लगीं सैकड़ों गाय, लोग बोले- अद्भुत नजारा | देखें वीडियो
Viral Video Today: सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें गायों के साथ बालक का प्रेम खूब ध्यान खींच रहा है.
Viral Video Today: सोशल मीडिया के इस दौर में कई वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ ऐसे होते हैं जो सीधे दिल को छू जाते हैं. ऐसा ही एक प्यारा वीडियो इन दिनों खूब देखा जा रहा है, जिसमें एक 9-10 साल का ग्रामीण बच्चा गायों के साथ ऐसा रिश्ता निभाता है कि लोग उसे ‘कृष्ण कन्हैया’ कहकर बुलाने लगे हैं. बताया जा रहा है कि वीडियो गुजरात के एक छोटे से गांव का है, जहां एक बालक किरण का गौ-प्रेम देखने लायक है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही किरण आवाज लगाता है, पीछे दौड़ती सैकड़ों गायें उसकी तरफ मुड़ जाती हैं. बिल्कुल वैसे ही जैसे द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण के पीछे ग्वाल-बाल और गायें दौड़ती थीं.
गायों को चराता बालक
वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि किरण नाम के लड़के की पीछे गायों का झुंड कैसे दोड़ रहा है. बताया जाता है कि किरण कोई आम बच्चा नहीं, बल्कि ऐसा उदाहरण है जिसने अपनी उम्र से बड़ी सोच और श्रद्धा दिखाई है. वह रोज सुबह 5 बजे उठता है और सबसे पहले गायों की देखभाल करता है. उन्हें चारा डालना, पानी पिलाना और दूध निकालना उसका रोज का काम है. इसके बाद वह स्कूल जाता है, लेकिन पढ़ाई खत्म होते ही वह फिर अपने प्यारे मवेशियों के बीच लौट आता है. किरण की दिनचर्या में मोबाइल, टीवी या गेम नहीं, बल्कि सिर्फ सेवा, समर्पण और सच्चा प्रेम है.
एक्स पर देखिए वीडियो को:
“कलयुग का कन्हैया”
यदि आपको गौमाता से प्रेम है, तो यह वीडियो अवश्य देखें, एक बालक गौपालक तथा गौमाताओं के मध्य का अलौकिक स्नेह संबंध के साक्षी बनिए ❤️ pic.twitter.com/g0NobQpchf
इस वीडियो को देखने के बाद हजारों लोग सोशल मीडिया पर भावुक हो गए हैं. कुछ लोगों ने कमेंट किया कि ‘सच्चा कृष्ण आज भी हमारे बीच हैं’, तो किसी ने कहा ‘ऐसे बच्चों से ही समाज की दिशा बदलेगी.’ यह सिर्फ एक वीडियो नहीं, बल्कि एक संदेश है प्रेम, करुणा और समर्पण का. किरण की हर पुकार पर गायों का झुंड जिस तरह दौड़ता है, वो इस बात का संकेत है कि जानवर भी इंसान के सच्चे प्रेम को पहचानते हैं. वीडियो को @yajnshri नाम के एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.