Viral Video Today: बच्ची को किडनैप कर ही लेता बदमाश, मगर 'देवदूत' ने बचा लिया | देखें वीडियो

Viral Video Today: वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह किडनैपर चालाकी से बच्ची को किडनैप करने आया था. मगर जो हुआ देखने लायक है.

Published date india.com Updated: July 6, 2024 10:18 AM IST
Viral Video Today

Viral Video Today: सोशल मीडिया पर किडनैपिंग से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें जिस तरह का नजारा दिखा उसने सबके होश उड़ा दिए. किडनैपर प्लानिंग के तहत आया था और बच्ची को किडनैप करना चाहता था. मगर आइसक्रीम बेच रही महिला की सूझबूझ ने बच्ची को ना सिर्फ बचाया बल्कि सुरक्षित जगह भी पहुंचा दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसे देखने के बाद नेटिजन्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं और साथ ही महिला की तारीफ भी कर रहे हैं.

किडनैपर का प्लान हुआ फेल

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की आइसक्रीम खरीदने दुकान पर आती है. उसे कुछ पता नहीं था कि किडनैपर उसका पीछा कर रहा है. आइसक्रीम की दुकान के बगल में बदमाश खड़ा हो गया. साथ ही कार का गेट खोल दिया ताकि बच्ची को उसमें ढकेल सके. किसी को शक ना हो इसके लिए बदमाश फोन पर बातें करने लगा. मगर उसे नहीं पता था कि आइसक्रीम बेच रही महिला के रडार पर वो आ गया था. महिला गड़बड़ होने का आभास लगा चुकी थी. लड़की आइसक्रीम लेकर जैसे ही आगे बढ़ी किडनैपर भागकर गाड़ी की तरफ बढ़ा.

यहां देखिए इस वीडियो को:

महिला ने बच्ची को बचाया

वीडियो में आप आगे देखेंगे कि उसी समय महिला भागकर जाती है और बच्ची के कंधे पर रखकर आगे बढ़ती है. महिला को देखते ही किडनैपर दूसरी तरफ चला जाता है. इस तरह महिला की सूझबूझ ने बच्ची को बचा लिया. इस वीडियो को divinejourneyinchrist नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है. लाखों की संख्या में वीडियो पर लाइक्स और व्यूज भी आ चुके हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.