Viral Video Today: महिला को बुरी तरह पटकने लगी मशीन, मुसीबत और बढ़ती तभी देवदूत ने बचा लिया | देखें वीडियो

Viral Video Today: इसमें देख सकते हैं कि दुकान में महिला की जैकेट मशीन में फंस जाती है. फिर ऐसा दृश्य दिखा जिसने सबको दहलाकर रख दिया.

Published date india.com Published: August 30, 2024 4:48 PM IST
Viral Video Today

Viral Video Today: सोशल मीडिया पर डांस और फनी वीडियो खूब वायरल होते हैं. मगर कभी-कभार ऐसा नजारा दिखाई पड़ता है जो सबके होश फाख्ता कर देता है. ये नजारे अंदर तक किसी को भी हिला देने की क्षमता रखते हैं. ऐसा ही एक वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक महिला की जैकेट मशीन में फंस जाती है. शुरुआत में सबकुछ सामान्य लगा. मगर अगले ही सेकेंड मशीन ने महिला को तेवर दिखाने शुरू कर दिए. मशीन के साथ ही महिला हवा में घूमने लगी. कई बार उसे मशीन ने पटकनी दी और अपनी ओर खींचने की कोशिश की.

मशीन में फंसी महिला

ध्यान खींच रहे वीडियो को देख मालूम होता है कि कोई फास्ट फूड का दुकान है और महिला उसी में काम करती है. महिला मशीन के बगल से गुजरने की कोशिश करती है मगर उसकी जैकेट मशीन में फंस जाती है. फिर क्या था महिला जैसे ही उसे छुड़ाने जाती है मामला और बिगड़ जाता है. मशीन महिला को पूरी तरह से जकड़ लेती है और गोल-गोल घुमाना शुरू कर देती है. उसकी चीख पुकार सुनकर एक शख्स भागा-भागा आता है और मशीन को बंद करता है. इस तरह उसने महिला को मशीन के चंगुल से बाहर निकाला. जरा भी और देर होती तो महिला के साथ बड़ा हादसा हो सकता था.

वीडियो इंस्टाग्राम पर यहां दिखेगा:

मुसीबत में फंसी महिला

वायरल वीडियो को viral_ka_tadka नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है. साथ ही कैप्शन में चेतावनी दी गई है, “उनके लिए एक सबक. ढीले कपड़े पहनकर कभी भी काम करने वाली मशीन के पास मत जाओ. या तो आप भाग्यशाली होंगे, या आप बड़ी मुसीबत में पड़ जाओगे.” वीडियो को अभी तक हजारों की संख्या में लाइक्स और व्यूज भी मिल चुके हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.