Viral Video : मस्ती में जा रहे थे लड़कों का इंतजार कर रही थी 'चुड़ैल'! आगे जो हुआ हिल जाएंगे- देखें वीडियो

Viral Video Today: वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो लड़के सुनसान रास्ते से घर की ओर जा रहे थे. लेकिन कुछ ही दूरी पर एक 'चुड़ैल' उनका इंतजार करती है.

Published date india.com Published: August 2, 2022 4:57 PM IST
Viral Video Today

Viral Video Today: आपने अक्सर भूत-प्रेत की कहानियां बुजुर्गों से सुनी होंगी. वो उनके किस्से सुनाकर बच्चों को डराया करते थे ताकि वो जल्दी सो जाएं. अब कल्पना कीजिए कि आप कहीं सुनसान रास्ते से कहीं जा रहे हों और आगे कोई भूत आपका इंतजार कर रहा हो तो कैसा नजारा होगा. निश्चित तौर पर आप सहम जाएंगे. अभी इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि दो लड़के सड़क से कहीं जा रहे होते हैं, लेकिन आगे एक ‘चुड़ैल’ छिपकर उनका इंतजार कर रही होती है.

अचानक आ गई ‘चुड़ैल’

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो लड़के सुनसान रास्ते से घर की ओर जा रहे थे. लेकिन कुछ ही दूरी पर एक ‘चुड़ैल’ उनका इंतजार करती है. जैसे ही वो नजदीक आते हैं चुड़ैल उनके सामने आ जाती है. एक लड़का तो उसे देख भाग खड़ा होता है लेकिन दूसरा अड़ जाता है और अंत में उसे प्रपोज कर देता है. लड़के की इस हरकत पर चुड़ैल बेहोश होकर गिर जाती है.

यहां देखिए वीडियो:

खतरनाक है ये दृश्य

इस वीडियो को देख साफ पता चलता है कि यह कोई सच्ची घटना नहीं है बल्कि स्क्रिप्टेड हैं और इसे लोगों के मनोरंजन के लिए बनाया गया है. हम भी इस वीडियो की पुष्टि बिल्कुल भी नहीं करते हैं. इस वीडियो को butterfly__mahi नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है. नेटिजन्स को भी इस वीडियो को देख डर कम और हंसी ज्यादा आ रही है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.