Viral Video Today: चलते-चलते अचानक जड़ बन गई महिला, हवा चलती रही मगर बाल तक नहीं हिले | देखें वीडियो

Viral Video Today: वायरल वीडियो दिखाता है कि एक महिला सड़क पर चलते-चलते समय के साथ रुक जाती है. वो एकदम मूर्ति बन जाती है.

Published date india.com Updated: July 21, 2023 8:28 AM IST
Viral Video Today

Viral Video Today: अगर आपके सामने कोई तेज गति से चल रहा है और अचानक से एकदम जड़ हो जाए. या यूं कहें कि मूर्ति बन जाए तो कैसा लगेगा. निश्चित तौर पर आपके होश उड़ जाएंगे. सोशल मीडिया पर अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जो एक महिला से जुड़ा हुआ है. इसमें देख सकते हैं कि वो सड़क पर चलते-लचके अचानक जड़ बन जाती है. उसके शरीर में कोई भी हरकत नहीं होती है. हालांकि कुछ देर बाद वो फिर से चलने लगती है. इस वीडियो पर नजर पड़ते ही लोग चौंके हुए हैं और उसे टाइम ट्रैवल से जोड़कर देख रहे हैं. हैरान कर देने वाला यह नजारा खूब सुर्खियों में है.

अचानक जड़ बन गई महिला

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक महिला सड़क किनारे चल रही है और अपनी मंजिल की ओर बढ़ रही है. चलते-चलते पता वहीं उसके साथ क्या होता है कि वो अचानक से रुक जाती है. उसके शरीर में हरकत भी बंद हो जाती है. वो एकदम मूर्ति की तरह एक ही जगह पर खड़ हो जाती है. लोगों का कहना है कि इस दौरान काफी हवाएं भी चल रही थीं लेकिन महिला के बाल भी नही हिल रहे थे. कुछ देर बाद आप देखेंगे कि महिला दोबारा रिलीज हो जाती है और तेज गति से चलने लगती है. वीडियो देखने के बाद हर कोई हैरानी में पड़ा हुआ है.

चौंका देगा नजारा

इस अनोखे वीडियो को लोग टाइम ट्रैवल से भी जोड़ने लगे हैं. इसे @knowyourmeme नाम के ट्विटर हैंडल से अपलोड किया गया है. साथ ही कैप्शन में लिखा गया है, “इंटरनेट उस वायरल वीडियो की तह तक जाने का प्रयास कर रहा है जिसमें महिला सचमुच समय के साथ रुकी हुई दिखाई दे रही है.” वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है, ‘स्टैच्यू स्टैच्यू खेल रही होगी.’ एक और यूजर लिखते हैं, ‘कुछ भी विचित्र चीज को देख हम फ्रीज हो जाते हैं. तो इसमें क्या है.’

ट्विटर पर देखें इस वीडियो को

तीसरे यूजर का कहना है कि ये सिर्फ कैमरे का ट्रिक है. इस वीडियो पर इसी तरह के अलग-अलग रिएक्शन लगातार आ रहे हैं. वीडियो पर हजारों की संख्या में व्यूज आ चुके हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.