Viral Video Today Manhole Me Sama Gayi Mahila Woman Viral Video Google Trends Woman Fell Into A Manhole With Child While Talking On The Phone Omg Video Went Viral
Viral Video Today: फोन पर बात करते-करते मेनहोल में समा गई महिला, बच्चा भी था गोद में | हिला देगा वीडियो
Viral Video Today: देख सकते हैं कि महिला फोन पर बात करने में बिजी थी तभी उसका पैर मेनहोल में मुड़ गया और वो बच्चा सहित गिर गई.
Viral Video Today: सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक महिला अपने छोटे बच्चे को गोद में लिए हुए फोन पर बात करते हुए सड़क पर चल रही है. अचानक, महिला का पैर खुले मेनहोल में चला जाता है और वो बच्चे के साथ मेनहोल में गिर जाती है. दहला देने वाली यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई और अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई है. वीडियो को एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और देखते ही देखते यह वायरल हो गया है.
मेनहोल में गिर पड़ी महिला
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि सड़क पर महिला फोन पर बातें करते हुए कहीं जा रही थी. उसकी गोद में छोटा बच्चा भी था. महिला घटना से बेपरवाह फोन पर बातें करने में व्यस्त थीं. तभी महिला का पैर खुले मेनहोल में चला जाता है और वो देखते ही देखते उसमें समा जाती है. महिला इस दौरान बचने की कोशिश करते ही मगर नाकमयाब हो जाती है. वीडियो में यह घटना स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है. खुले मेनहोल से कितनी बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती हैं यह वीडियो इस बात का उदाहरण भी है. हालांकि यह घटना कहां और किस जगह की इसके बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिली है.
यह वीडियो साफ तौर पर यह दर्शाता है कि शहरों में खुले मेनहोल और उनके पास की सुरक्षा की कितनी आवश्यकता है. इस तरह की घटनाएं न केवल शारीरिक चोटों का कारण बन सकती हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी किसी को गहरा नुकसान पहुंचा सकती हैं. इस घटना के बाद, लोगों में इस बात की चिंता बढ़ गई है कि ऐसे खुले मेनहोल को ठीक से ढंका जाना चाहिए ताकि भविष्य में कोई और हादसा न हो. सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो ने इस मुद्दे को उजागर किया है और अब लोग अधिक सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं. इसे viral_ka_tadka नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट से भी शेयर किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.