Viral Video Today: मरे हुए भाई को शादी में ले आया AI, आंसुओं को रोक ना सका दुल्हन का परिवार | देखें वीडियो

Viral Video Today: इस वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह दुल्हन शादी में अपने मृत भाई को देखते ही इमोशनल हो जाती है. पूरा परिवार फूट-फूटकर रोने लगता है.

Published date india.com Published: April 4, 2025 9:30 AM IST
Viral Video Today

Viral Video Today: सोशल मीडिया पर एक बहुत ही इमोशनल वीडियो वायरल हो रहा है. नजारा एक शादी से जुड़ा है. इसमें एआई की मदद से दुल्हन के मरे हुए भाई को शादी में लाया जाता है. जैसे ही यह पल सामने आता है शादी में आया एक-एक मेहमान अपने आंसुओं को रोक नहीं पाता है. दुल्हन और उसके परिवार के तो कहने ही क्या उन लोगों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया. शादी के इस वीडियो को जैसे ही अपलोड किया गया देखते ही देखते यह वायरल हो गया. इसे देखकर नेटिजन्स भी इमोशनल हो रहे हैं और प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं कि ऐसा इमोशनल पल पहले कभी नहीं देखा.

शादी में आया मृत भाई

ध्यान खींच रहे वीडियो में एआई टेक्नोलॉजी का कमाल देख सकते हैं. इसमें शादी का माहौल दिखाई दे रहा है और सभी खुश है. दूल्हा-दुल्हन भी काफी खुश नजर आ रहे हैं. एकाएक सारा परिवार बड़े से स्क्रीन से सामने इकट्ठा होता है और शादी की फिल्म चलाई जाती है. उसी फिल्म में दुल्हन के मरे हुए भाई को एआई की मदद से जोड़ दिया जाता है. उसमें उसका स्वर्ग से आगमन होता है और वो फिर शादी में शामिल होता है. दुल्हन के भाई ने फिर बारी-बारी सबके साथ तस्वीरें खिंचाई और अपनी बहन से मिला. फ्रेम में ये एक ऐसा दृश्य था जिसने सबको झकझोर कर रख दिया.

इंस्टाग्राम पर देख सकते हैं ये वायरल वीडियो:

इमोशनल हो गया परिवार

दुल्हन के साथ-साथ उसके माता-पिता और इकट्ठा हुआ सारा परिवार चाहकर भी अपने आंसुओं को रोक ना सका. इतना ही नहीं सोशल मीडिया यूजर्स भी इमोशनल हो गए. एआई की मदद से ही सही मगर दुल्हन के परिवार का सपना पूरा हो गया जिसकी वो आस लगाए कभी बैठे होंगे. इस इमोशनल वीडियो को pawan_comedian_tijara नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है. एक यूजर ने लिखा है, ‘AI से पहली बार अच्छा काम होते देख रहा हूं.’ दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘मार्मिक करने वाली बहुत भावुक सुन्दर वीडियो.’ एक और यूजर ने लिखा है, ‘भाई ये वीडियो को देखकर रोना आ गया.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.