
Nandan Singh
नंदन सिंह ने पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2015 में ईनाडु डिजिटल यानी ईटीवी (हैदराबाद) से की. यहां इन्होंने बतौर कॉपी राइटर करीब 10 महीनों तक काम किया. सीखने ... और पढ़ें
Viral Video Today: आजकल सोशल मीडिया पर पहचान बनाने के लिए कुछ लोग ऐसे कारनामे करते हैं, जो सेहत के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स गोलगप्पे इस अंदाज में खा रहा है कि देखकर किसी की भी आंखें फटी की फटी रह जाएं. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर bharatpawar850 नाम के एकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि उस शख्स के सामने गोलगप्पों की एक बड़ी थाली रखी है, और उनके साथ हरी मिर्च का तीखा पेस्ट और सूखी लाल मिर्च भी मौजूद हैं.
वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि शख्स एक के बाद एक गोलगप्पे उठाकर चट कर जाता है. हर गोलगप्पे में कई साबुत लाल मिर्चें भरी होती हैं और वह उन्हें ऐसे खा रहा होता है जैसे वह बिल्कुल भी तीखा न हो. साथ ही सामने रखा हरी मिर्च का पेस्ट भी वह हर गोलगप्पे में डुबोकर खाता है. चेहरे पर न कोई शिकन, न कोई पानी, न ही तीखेपन की कोई प्रतिक्रिया. देखकर ऐसा लगता है मानो उसे मिर्ची लग ही नहीं रही। यह वीडियो जितना मज़ेदार है, उतना ही चिंताजनक भी, क्योंकि इस तरह की हरकतें सेहत पर गंभीर असर डाल सकती हैं.
इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान रह गए हैं. कुछ लोग इसे एंटरटेनिंग मान रहे हैं, तो कई इसे खतरनाक ट्रेंड बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘भाई ने तो मिर्ची को नमकीन बना दिया है.’ वहीं दूसरे ने कहा, ‘इसे पेट नहीं, आग बुझाने वाला टैंक चाहिए होगा.’ बहुत से लोगों ने इस तरह के कंटेंट को प्रमोट न करने की अपील भी की है. दरअसल, वायरल होने की चाहत में लोग अपने शरीर को तकलीफ में डाल देते हैं, जो बाद में बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.