Viral Video Today: महंगी गाड़ी खरीदने से पहले शख्स ने पिता को लगाया फोन, फिर मिली ऐसी सीख पूरी सोच ही बदल गई | देखें वीडियो

Viral Video Today: गाड़ी खरीदने से पहले पिता-पुत्र में जो बातें हुईं उसने सबका दिल जीत लिया. दोनों उनकी बॉन्डिंग को सलाम कर रहे हैं.

Published date india.com Published: January 14, 2026 6:32 PM IST
Viral Video Today

Viral Video Today: इंटरनेट पर सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां कब क्या देखने को मिल जाए अंदाजा तक नहीं लगाया जा सकता. फिलहाल एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो हर किसी के लिए प्रेरणा है. वीडियो में एक शख्स अपनी जिंदगी के बड़े फैसले को लेकर असमंजस में नजर आता है. दरअसल, वह एक महंगी गाड़ी खरीदना चाहता है, लेकिन गाड़ी की कीमत देखकर उसके मन में संदेह पैदा हो जाता है. उसे लगता है कि कहीं इतना बड़ा खर्च करना गलत तो नहीं होगा. इसी उलझन में वह अपने पिता को फोन करता है और उनसे सलाह मांगता है.

Viral Video Today

पिता को बताई उलझन

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स अपने पिता से कहता है कि गाड़ी खरीदने का मन है, लेकिन इतना बड़ा अमाउंट खर्च करने में डर लग रहा है. फिर पिता बहुत शांति और समझदारी से जवाब देते हैं, जो अब लाखों लोगों के दिल को छू रहा है. उनकी बातों को सुनकर नेटिजन्स भी इंप्रेस हो गए और जमकर प्रतिक्रियाएं पोस्ट कर रहे हैं.

Viral Video Today

पिता की सीख ने बदली सोच

देख सकते हैं कि फोन पर पिता अपने बेटे से कहते हैं, “कुछ भी बड़ा नहीं होता है बेटा. अगर खर्च करने की इच्छा नहीं होगी, तो कमाने का मन भी धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा.” पिता की यह बात बेटे के दिल को छू जाती है. बताया जा रहा है कि यह शख्स ऋषि हैं, जो एक क्रिएटिव एजेंसी के फाउंडर हैं और वे अपने पिता से बात कर रहे होते हैं. पिता की यह सीख सिर्फ पैसे खर्च करने की नहीं, बल्कि जिंदगी को खुलकर जीने की भी है. वह समझाते हैं कि सिर्फ बचाने के चक्कर में अगर इंसान खुद की खुशियों को ही दबा दे, तो कमाने का मकसद ही खत्म हो जाता है. यही बात ऋषि को अंदर तक प्रेरित कर देती है.

Viral Video Today

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

गाड़ी खरीदकर हुए भावुक

पिता से बात करने के बाद वीडियो में आगे दिखाया जाता है कि ऋषि आखिरकार अपनी पसंद की BMW गाड़ी खरीद लेते हैं. नई कार में बैठकर वह काफी भावुक नजर आते हैं और कहते हैं कि वह बहुत ‘ग्रेटफुल’ महसूस कर रहे हैं. वह यह भी कहते हैं कि कभी-कभी जिंदगी में इंसान को उसकी औकात से भी ज्यादा मिल जाता है और उस पल की कद्र करना बहुत जरूरी है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

Viral Video Today

इंप्रेस हुए नेटिजन्स

पिता-पुत्र का ये प्यार भरा संवाद देखकर यूजर्स जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. यूजर्स कह कर रहे हैं कि पिता का यह मंत्र जिंदगी भर याद रखने लायक है. कई लोगों ने लिखा कि हम कमाते तो हैं, बचाते भी हैं, लेकिन खुद पर और अपनी खुशी पर खर्च करना भूल जाते हैं. एक यूजर ने लिखा है, ‘औकात से ज्यादा’ कुछ नहीं होता, बस हमारी सोच छोटी होती है. पिता की सोच बहुत बड़ी है, जो बेटे को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही है.’ एक और कॉमेंट है, ‘सही बात है खर्च बढ़ाओ दबाकर कमाओ यही जीवन का मंत्र है, अगर खर्च ही नहीं करोगे तो कमाने और काम करने की क्षमता नहीं रहेगी.

यहां एक्स पर देखिए वीडियो:

वायरल वीडियो को @Dreams_realites नाम के एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.