Viral Video Today: पार्टी में उछल-उछलकर डांस कर रहे थे छात्र तभी छत ही टूट गई, हिला देगा आगे का नजारा- देखें वीडियो

Viral Video Today: इसमें देख सकते हैं कि पार्टी में डांस के दौरान छत ही टूट जाती है और कई स्टूडेंट्स उसमें समा जाते हैं.

Published date india.com Published: January 20, 2023 3:47 PM IST
Viral Video Today

Viral Video Today: सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो रोजाना पोस्ट किए जाते हैं. इनमें कुछ तो ऐसे होते हैं जिन्हें देख आंखें फटी रह जाती हैं. अभी इसी तरह का एक वीडियो फिर से वायरल हो रहा है. इसमें देख सकते हैं कि किस तरह पार्टी में कई सारे स्टूडेंट्स उछल-उछलकर डांस कर रहे थे. डांस के बीच ही उनके साथ ऐसा कुछ हो गया जिसके बारे में उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा. दरअसल, डांस के बीच छत ही टूट गई और उसमें बने हॉल में सारे स्टूडेंट्स समा गए.

टूटे छत में समा गए सभी

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसी मौके पर पार्टी चल रही है. कई सारे स्टूडेंट्स पार्टी में शामिल होते दिख रहे हैं. सभी म्यूजिक बजाकर इस दौरान खूब डांस कर रहे थे. उनके डांस के बीच ही छत भरभराकर गिर गई और देखते ही देखते सारे स्टूडेंट्स उसमें समा गए. इस भयंकर नजारे को देख हर कोई हिल गया. नेटिजन्स भी इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

यहां देखिए हिला देना वाला मंजर

View this post on Instagram

A post shared by POP O’CLOCK (@pop_o_clock)

इस वीडियो को pop_o_clock नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है. बताया जा रहा है कि वीडियो पेरू का है और करीब 25 स्टूडेंट्स ग्रेजुएशन पूरा करने की खुशी में पार्टी कर रहे थे और तभी यह हादसा हुआ. अभी तक वीडियो को हजारों व्यूज और लाइक्स पड़ चुके हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.