Viral Video Today: गर्लफ्रेंड से बात करते-करते खोद दी जमीन, फिर मुर्दे से पड़ा ऐसा पाला हिल गया बेचारा | देखें वीडियो

Viral Video Today: इसमें देख सकते हैं कि किस तरह शख्स प्रेमिका से बात करने में इतना खो जाता है कि कब गड्ढा खोद देता है उसे पता ही नहीं चलता. आगे जो हुआ बेचारा बुरी तरह दहल गया.

Published date india.com Updated: October 4, 2024 3:30 PM IST
Viral Video Today

Viral Video Today: इंटरनेट पर सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां कभी भी कुछ भी देखने को मिल सकता है. यहां हंसी-मजाक से लेकर डांस और स्टंट तक के वीडियो देखने को मिलते हैं. इन्हीं में कुछ नजारे ऐसे भी होते हैं जो पूरी तरह से चौंका देते हैं. ऐसा ही एक दृश्य फिलहाल सोशल मीडिया पर ध्यान खींच रहा है. वीडियो एक प्रेमी से जुड़ा हुआ है, जो अपनी गर्लफ्रेंड से बात करने में इतना खो गया कि उसे पता ही नहीं चला कब उसने जमीन खोदकर गड्ढा बना दिया. फ्रेम में आगे का सीन ऐसा ही जिसे देखकर कोई भी चकित हो सकता है. वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर भी वायरल होने लगा है.

प्रेमी ने खोद लिया गड्ढा

वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि एक शख्स हाथों में खुरपी लेकर जमीन पर लेट गया. मालूम होता है कि उसने गर्लफ्रेंड को फोन मिलाया है. फोन पर बातचीत करते हुए वो खुरपी से जमीन खोदने लगा. देखते ही देखते शख्स ने जमीन खोदकर गड्ढा बना दिया. मालूम होता है उसे जरा भी महसूस नहीं हुआ कि उसने कब गड्ढा खोद दिया. शख्स अभी और गड्ढा खोद ही रहा था कि वहां एक मुर्दा निकल आया. उसने शख्स का हाथ पकड़ लिया. आप देखेंगे कि शख्स को अभी भी परवाह नहीं है कि उसका पाला मुर्दे से पड़ चुका है. जैसे ही उसकी नजर पड़ी बेचारा डर के मारे चीख पड़ा.

यहां देखिए वीडियो को:

View this post on Instagram

A post shared by Caroline💫 (@iamcaro_b)

अचानक बाहर आ गया मुर्दा

शख्स ने जैसे-तैसे उसने गड्ढे से खुद को बाहर निकाला. वीडियो को देखने के बाद किसी की भी हंसी नहीं रुक रही है. इसे iamcaro_b नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है. एक यूजर ने लिखा है, ‘मैंने इस चीज की उम्मीद नहीं की थी.’ दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘जानू से बात करते-करते जान के लाले पड़ गए.’ एक और यूजर ने लिखा है, ‘उसने खुद ही कब्र खोद ली.’ वीडियो किस कदर वायरल हुआ है इस बात का अंदाजा मिलने वाले व्यूज से लगाया जा सकता है. इसे 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.