Viral Video Today: महिला ने सड़क को ही बना दिया किचन, गैस चूल्हा निकालकर पकाने लगी खाना | देखें वीडियो

Viral Video Today: देख सकते हैं कि महिला ने किस तरह सड़क के बीचो-बीच खाना बनाना शुरू कर दिया. सोशल मीडिया पर वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

Published date india.com Updated: December 13, 2025 8:21 AM IST
Viral Video Today

Viral Video Today: सोशल मीडिया पर एक से एक वीडियो वायरल होते हैं. मगर अभी जो नजारा सामने आया है उसने होश उड़ा दिए हैं. वीडियो एक महिला और उसके परिवार से जुड़ा है. देख सकते हैं एक कार हाईवे के किनारे रुकी हुई है. कार का डिक्की खुला है और उसमें से एक महिला ने पूरा गैस चूल्हा निकाल लिया है. वो बिल्कुल आराम से चकला-बेलन लेकर रोटी बेल रही है और तवे पर रोटियां सेंक रही है. पास ही पानी की बोतल, सब्जी का डिब्बा और मसाले भी रखे हुए हैं. मतलब पूरा किचन सड़क पर आ गया है. वीडियो को देखकर नेटिजन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.

सड़क पर खोला किचन

ध्यान खींच रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला के बगल में एक शख्स खड़ा है, जो उसका पति मालूम होता है. वो कैमरे की तरफ देखकर कहता है कि लोग इस पर सवाल खड़े कर रहे हैं इससे लोग सड़क पर डिस्टर्ब हो जाएंगे? तब महिला बहुत कूल अंदाज में जवाब देती हैं, ‘ये रेस्ट एरिया है. मुख्य सड़क तो बगल में है. ये जगह तो आराम करने और खाना बनाने के लिए ही बनी है.’महिला का कॉन्फिडेंस और बेफिक्री देखकर सभी दंग रह जाते हैं.

रेस्ट एरिया बोलकर बनाया खाना

चंद सेकेंड के इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं. एक यूजर ने कमेंट में लिखा है, ‘दीदी जी ने तो रेस्ट एरिया का सही इस्तेमाल कर लिया’. दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘ये है असली देसी जुगाड़’. कई और कॉमेंट आया है, ‘हाईवे पर फाइव-स्टार किचन खुल गया’, ‘अब समझ आया रेस्ट एरिया का मतलब क्या होता है.’ कुछ लोग तो मजाक में कह रहे हैं कि अगली बार वो भी यही करेंगे. हालांकि ज्यादातर लोगों ने उनकी हरकत पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. इस वीडियो को @Nalanda_index नाम के एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है.

एक्स पर देखिए वीडियो को:

हरकत पर उठे सवाल

साथ ही कैप्शन में लिखा गया है, “भारत में सिविक सेंस एक बहुत कम मिलने वाली लग्जरी है, जिसे हर कोई अफोर्ड नहीं कर पाता. उदाहरण के लिए यह सीन लें. एक परिवार ने सड़क के बीच में ही खाना बनाना शुरू कर दिया है, जिससे पूरा इलाका गंदा हो गया है. मुझे ईमानदारी से बताएं, क्या यह ठीक है?”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.