
Nandan Singh
नंदन सिंह ने पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2015 में ईनाडु डिजिटल यानी ईटीवी (हैदराबाद) से की. यहां इन्होंने बतौर कॉपी राइटर करीब 10 महीनों तक काम किया. सीखने ... और पढ़ें
Viral Video Today: सोशल मीडिया पर कुछ नजारे इतने गजब देखने को मिल जाते हैं. जिसे देखकर मन खुश हो जाता है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों ध्यान खींच रहा है जो एक बुजुर्ग सरदार जी से जुड़ा है. वीडियो में बुजुर्ग सरदार जी की मासूमियत और बचपन जैसा अंदाज देखने को मिलता है. वे एक ऊंची सीढ़ियों के पास खड़े हैं, जहां रेलिंग लगी हुई है. उनके परिवार के बाकी सदस्य सामान्य तरीके से सीढ़ियों से नीचे उतर जाते हैं, लेकिन सरदार जी कुछ अलग करने का मन बना लेते हैं. यह दृश्य किसी गुरुद्वारे का लगता है, जहां माहौल शांत और श्रद्धा से भरा हुआ है, लेकिन उसी माहौल में यह छोटा सा पल सभी को खुश कर देता है.
इस वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि वह धीरे से रेलिंग के ऊपर बैठ जाते हैं, और फिर मुस्कुराते हुए फिसलते हुए नीचे की ओर जाने लगते हैं. उनके चेहरे पर जो खुशी और उत्साह दिखाई देता है, वह साफ बताता है कि इंसान के अंदर का बच्चा कभी बूढ़ा नहीं होता. यह नजारा देखने वालों के लिए बेहद प्यारा और प्रेरणादायक है. आस-पास के लोग भी शायद इस पल को देखकर मुस्कुरा रहे होंगे, क्योंकि ऐसे दृश्य रोज देखने को नहीं मिलते. यह वीडियो हमें याद दिलाता है कि जिंदगी में कभी-कभी छोटी-छोटी खुशियों को जी लेना चाहिए, चाहे हमारी उम्र कुछ भी हो.
बुजुर्ग सरदार जी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं. कई यूजर्स इस पर मजेदार और भावुक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, ‘जिंदगी ऐसे ही जीनी चाहिए,’ दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘इसे कहते हैं असली खुशी जो पैसों से नहीं मिलती.’ इसी तरह के रिएक्शन वीडियो पर लगातार आ रहे हैं. वीडियो की खास बात इसकी सादगी और सच्चाई है, जो सीधे दिल को छू जाती है. इसे ghantaa नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.