Viral Video Today Scooty Riding Woman Rammed Into Truck On Road Then What Happened Is A Miracle Omg Video Went Viral On Social Media
Viral Video Today: भीषण सड़क हादसे का शिकार हुई स्कूटी सवार महिला, फिर जो हुआ वो चमत्कार है- देखें वीडियो
Viral Video Today: इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक स्कूटी सवार महिला भीषण सड़क हादसे का शिकार हो जाती है. लेकिन उसके बाद जो नजारा दिखा वो चमत्कार से कम नहीं.
Viral Video Today: वो कहावत तो आपने जरूर सुनी होगी ‘जाको राखे साइयां मार सके ना कोय’ इसका मतलब है कि भगवान का जिसके ऊपर भगवान का हाथ होता है, उसका इस संसार कोई भी कुछ नहीं बिगाड़ सकता. सोशल मीडिया पर अब जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखकर आप भी यही कहेंगे. इस वीडियो में देखा जा सकता है एक स्कूटी सवार महिला की टक्कर एक तेज रफ्तार ट्रक से हो जाती है. यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला का बच पाना मुश्किल था. लेकिन वो फिर भी बच गई. सड़क हादसे के इस वीडियो को देख हर कोई हैरत में है.
ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक स्कूटी सवाल महिला धीरे-धीरे सड़क के दूसरी तरफ जा रही थी. लेकिन उसकी नजरें सामने से तेज रफ्तार में आती ट्रक नहीं देख पाई और नतीजा यह निकला कि वो भीषण सड़क हादसे की शिकार हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला वहीं बुरी तरह से गिर गई और स्कूटी भी बुरी तरह से टूट गई. लेकिन अगले ही पल महिला खड़ी हो जाती है और उसकी मदद के लिए कुछ लोग वहां आते हैं.
स्कूटी सवार महिला जिस तरह से भीषण सड़क हादसे में बच निकली वो किसी चमत्कार से कम नहीं है. सड़क हादसे का यह पूरा नजारा सीसीटीवी में कैद हो गया. अब सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.