Viral Video Today: स्कूटी से डॉगी को टहलाने निकला शख्स, देखकर भी यकीन नहीं होगा | Viral हुआ ये वीडियो

Written By: Nandan Singh Updated by: Nandan Singh
Updated Date:May 17, 2026 11:12 AM IST

Viral Video Today: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह डॉगी को शख्स स्कूटी से टहलाने निकला है.

Viral Video Today: सोशल मीडिया पर यूं तो एक से एक वीडियो देखने को मिलते हैं. मगर कुछ ऐसे होते हैं जिन्हें जितनी बार भी देखो हंसी आ जाती है. अभी ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जो लखनऊ की किसी सड़क का बताया जा रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति खुद स्कूटी पर आराम से बैठा है, जबकि उसका डॉगी सड़क पर दौड़ते हुए वॉक कर रहा है. शख्स ने डॉगी की रस्सी हाथ में पकड़ रखी है और धीरे-धीरे स्कूटी चलाते हुए उसे घुमा रहा है. यह अनोखा नजारा लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

Advertising
Advertising

शख्स का अनोखा मॉर्निंग वॉक

वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि डॉगी पूरी एनर्जी के साथ सड़क पर दौड़ रहा है, जबकि उसका मालिक बिना पैदल चले आराम से स्कूटी पर बैठा है. ऐसा लग रहा है जैसे उसने खुद की एक्सरसाइज से बचने का आसान तरीका निकाल लिया हो. आस-पास के लोग भी इस नजारे को देखकर हैरान नजर आते हैं. वीडियो रिकॉर्ड करने वाला शख्स भी मजेदार कमेंट्री करता सुनाई देता है. वह कहता है, 'अंकल खुद नहीं चल रहे, लेकिन कुत्ते को जरूर टहला रहे हैं.' यही कमेंट्री वीडियो को और ज्यादा मजेदार बना देती है.

इंस्टाग्राम पर देखिए वायरल वीडियो:

यूजर्स के मजेदार रिएक्शन

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया और देखते ही देखते वायरल हो गया. हजारों लोग इसे देख चुके हैं और लगातार मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर्स ने लिखा, 'ये अनोखा अंदाज नहीं बल्कि इसे आलस कहते हैं.' दूसरे यूजर ने लिखा है, 'क्या-क्या देखना पड़ रहा है भाई.' इसी तरह के रिएक्शन वीडियो पर लगातार पोस्ट हो रहे हैं. कई लोगों को यह वीडियो इतना मजेदार लगा कि वे इसे बार-बार देख रहे हैं. इसे adhyayan_pandey_jii नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें