Viral Video Today Servant Gifted Flat Luxury Car Worth Rs 1 Crore Video Going Viral
नौकर को एक करोड़ का फ्लैट और लग्जरी गाड़ी, मालकिन बोलीं- डिजर्व करता है ये बंदा, हिला देगा ये VIDEO
Viral Video: मालकिन अपने नौकर से इतनी खुश होती है कि उसे एक करोड़ रुपये की कीमत का फ्लैट गिफ्ट कर दिया. इतना ही नहीं उसे एक लग्जरी कार और कैश भी दिया गया.
Viral Video Today: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है. इसमें मालकिन अपने नौकर से इतना खुश होती हैं कि उसपर उपहार की बरसात कर दी. वीडियो में दावा किया गया कि मालिकन ने नौकर को एक करोड़ रुपये का फ्लैट गिफ्ट में दिया है. इतना ही नहीं उसे इनाम में लग्जरी गाड़ी और कैश भी दिया. वीडियो में मालकिन कहती हैं कि वो अपने नौकर के काम से बहुत खुश हुई हैं. मालकिन कहती हैं कि उसका जो हक है उसे मिलना चाहिए.
नौकरी को मिला एक करोड़ का फ्लैट
इसमें महिला आगे कहती है कि शख्स ने घर पर 17 साल काम किया है. तब उसकी सैलरी सिर्फ पांच हजार रुपये महीना थी. पास खड़ नौकर की तरफ महिला इशारा करती है कि इन्होंने हमारे लिए वो सब किया जो अपना भी नहीं करता. पति की मुसीबत में इसी शख्स ने साथ दिया. इसीलिए महिला ने उसे एक करोड़ रुपये का फ्लैट, गाड़ी के साथ कैश दिया है.
वीडियो में नौकर कहता है कि उसने 16-17 साल तक काम किया. मालूम हो कि वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर pgs_india_news नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है. वीडियो पर नेटिजन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं. यहां स्पष्ट कर दें कि वीडियो प्रैंक का हिस्सा भी हो सकता है. इंडिया डॉट कॉम इसके दावे की पुष्टि नहीं करता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.