Viral Video Today: इंटरनेट पर सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कब क्या देखने को मिल जाए अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है. हंसी-मजाक से लेकर दहला देने वाले वीडियो भी यहां देखने को मिलते हैं. अभी इसी कड़ी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर ध्यान खींच रहा है. वीडियो एक सिनेमा हॉल से जुड़ा है. मूवी देखने गए लोगों के बीच उस समय चीख पुकार मच गई जब अचानक सिनेमा हॉल की छत ही गिर पड़ी. छत का एक हिस्सा गिरते ही दर्शकों के बीच अफरा-तफरा मच गई. वीडियो अब सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर भी वायरल होने लगा है. इस पर नेटिजन्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं.
अचानक गिरी छत
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि किसी सिनेमा हॉल में पिक्चर लगी है और दर्शक भारी संख्या में उसे देखने पहुंचे हैं. सभी मूवी इंज्वॉय कर ही रहे थे कि अचानक सिनेमा हॉल की छत का एक हिस्सा भरभराकर गिरने लगा. नजर पड़ते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई. खुद को बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे. जिस तरह से छत की सीलिंग गिरी उसे देख साफ पता चल रहा है कि कई लोगों को चोटें आई होंगी. अभी ये साफ नहीं है कि ये वीडियो कहां का है. हालांकि ज्यादातर लोगों का कहना है कि ये वीडियो फिलीपींस का है.
वीडियो में दिख रहा खतरनाक दृश्य किसी को भी दहला सकता है. वीडियो को spotboye_in नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी अपलोड किया गया है. एक यूजर ने लिखा है, ‘आशा है कि ज्यादा चोटें किसी को नहीं आई होंगी’ दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘हमेशा लास्ट सीट ही खरीदनी चाहिए.’ इसी तरह के रिएक्शन वीडियो पर लगातार नेटिजन्स द्वारा पोस्ट किए जा रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.