Viral Video Today: थार जैसी गाड़ी देखकर खुश हो गया बच्चा, मम्मी को बैठाया और निकल गया सैर पर | देखें वीडियो

Viral Video Today: देख सकते हैं कि घर से बच्चा अपने भाई और मम्मी के साथ निकलता है, और कार में सवार सैर को निकल जाता है

Published date india.com Published: October 12, 2025 11:18 AM IST
Viral Video Today

Viral Video Today: सोशल मीडिया पर एक वीडियो यरल हो रहा है, जिसमें एक थार जैसी दिखने वाली छोटी गाड़ी बच्चों का दिल जीत रही है. मालूम होता है कि इस गाड़ी को खासतौर पर बच्चों के लिए डिजाइन किया गया है, जो देखने में बिल्कुल थार की तरह लगती है. इसका रंग, आकार और स्टाइल इतना आकर्षक है कि बच्चे ही नहीं, बड़े भी इसे देखकर हैरान रह जाते हैं. वीडियो में दिखता है कि एक बच्चा अपने परिवार के साथ इस गाड़ी में सैर के लिए निकलता है. यह गाड़ी न सिर्फ बच्चों के लिए मजे की सवारी है, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है.

बच्चों की अनोखी गाड़ी

वीडियो की शुरुआत में एक बच्चा अपने भाई और मम्मी के साथ घर से बाहर निकलता है. गाड़ी पर एक कवर चढ़ा होता है, जिसे उत्साह के साथ हटाया जाता है. कवर हटते ही थार जैसी चमकदार गाड़ी सामने आती है, जिसे देखकर सभी के चेहरे खिल उठते हैं. बच्चा, उसका भाई और मम्मी गाड़ी में सवार हो जाते हैं. गाड़ी का इंटीरियर भी बच्चों के लिए सुरक्षित और आरामदायक बनाया गया है. बच्चा स्टेयरिंग संभालता है और बड़े आत्मविश्वास के साथ गाड़ी चलाने लगता है. यह नजारा देखकर हर कोई हैरान रह जाता है कि इतना छोटा बच्चा इतनी कुशलता से गाड़ी चला रहा है.

इंस्टाग्राम पर यहां देखें वीडियो:

View this post on Instagram

A post shared by BabyAutoShow (@babyautoshow)

परिवार संग निकला सैर पर

वायरल वीडियो में बच्चा जिस तरह से गाड़ी को सड़क पर ले जाता है, वह देखने लायक है. देखकर लगता है कि यह गाड़ी बच्चों के लिए न सिर्फ एक खिलौना है, बल्कि एक ऐसा साधन है जो उन्हें जिम्मेदारी और मस्ती दोनों सिखाता है. वायरल वीडियो देखकर लगता है कि यह गाड़ी बच्चों के बीच जल्द ही और भी लोकप्रिय हो जाएगी. इसे babyautoshow नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.