Viral Video Today Traffic Police Ke Samne Roya Ladka Challan Ka Video Google Trends Boy Started Crying When Traffic Police Caught Him See What He Did Next Funny Video Went Viral
Viral Video Today: ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ा तो लगा बिलबिलाने, लड़के की हरकत पर पेट पकड़कर हंसेंगे | देखें वीडियो
Viral Video Today: देख सकते हैं कि किस तरह लड़का ट्रैफिक पुलिस के सामने बिलबिलाना शुरू कर देता है. उसकी हरकत सबको खूब हंसा रही है.
Viral Video Today: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो एक लड़के की फनी हरकत से जुड़ा है. इसमें एक लड़का ट्रैफिक पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर बिलकुल बच्चों की तरह रोने लगता है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़का अपनी स्कूटी पर दोस्तों के साथ घूमने जा रहा था, लेकिन बिना हेलमेट के. अचानक पुलिस की नजर उस पर पड़ती है और महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी उसकी स्कूटी रोक देती है. यह देखते ही लड़के की हालत खराब हो जाती है और वह तुरंत रोने लग जाता है. मौके पर उसने जो हरकत की हर किसी की हंसी छूट गई.
पकड़ाया तो लगा रोने
वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि लड़का जैसे ही पुलिस के सामने आता है, वह जोर-जोर से रोने लगता है. उसकी आवाज में डर साफ दिखाई देता है, और वह कहता है, ‘मुझे छोड़ दो, जाने दो पापा बहुत मारेंगे.’ लड़के के इस तरह से रोने पर वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी हैरान हो जाते हैं और उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. इस दौरान लड़का पुलिसकर्मी से बार-बार उसे जाने देने की विनती करता है, लेकिन पुलिस अपनी ड्यूटी निभाते हुए उसे रोकने पर अडिग रहती है. मगर एक पल के लिए पुलिस की टीम भी हंस पड़ती है. इस दृश्य को देखकर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक सकता.
यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और लोग इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. नेटिजन्स लड़के की मासूमियत पर खूब हंसी उड़ा रहे हैं. वीडियो को कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया है और इस पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं. लोग इसे देखकर मजेदार टिप्पणियां कर रहे हैं और वीडियो पर हंसी के इमोजी भी पोस्ट कर रहे हैं. कुल मिलाकर यह वीडियो इंटरनेट पर एक हंसी की लहर दौड़ा चुका है. वीडियो को viral_ka_tadka नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी अपलोड किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.