Viral Video Today: सोशल मीडिया पर मास्टर शेफ ऑस्ट्रेलिया का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक इंडियन लड़की जिसका दीपेंद्र है उसने भी भाग लिया था. दीपेंद्र ऑस्ट्रेलिया में ही रहती हैं. उन्होंने इंडियन डिश ‘राज कचौरी’ को बनाकर शो के जजों को परोसा. जब दीपेंद्र की बारी आई तो सबसे पहले जजों ने उनसे पूछा कि आप क्या बनाकर खिलाने वाले हो. दीपेंद्र ने उनसे जब कहा कि वो राज कचौरी बनाने वाली है तो सारे जज नाम सुनते ही हैरान हो गए. क्योंकि उन्होंने इससे पहले कभी नाम ही नहीं सुना था.
राज कचौरी ने बनाया फैन
दीपेंद्र फिर राज कचौरी और उससे जुड़े सारे इंग्रेडिएंट्स लेकर जजों के टेबल तक पहुंचीं. पहले को सामान देखकर ही जज चकित होना शुरू हो गए. फिर दीपेंद्र ने राज कचौरी को बनाना शुरू किया. उन्होंने गोलगप्पे जैसी कचौरी को पहले ऊपर से फोड़ा फिर उसमें उबली मूंग दाल डाली. फिर उसनें मैश आलू डाले जो मसाले में मिसा हुआ था. फिर चने और दही डालकर उसे भर दिया. फिर मीठी इमली की चटनी दीपेंद्र ने उसमें डाली और फिर थोड़ी तीखी और खट्टी चटनी भी मिलाई. उसने पूरी कचौरी को शानदार टच दे दिया और अंत में अनार के दाने भी डाले.
यहां फेसबुक पर देखिए वीडियो को:
खाकर आनंदित हो गए सारे जज
देख सकते हैं कि इतना कुछ देखते ही जजों के मुंह में पानी आ गया. फिर क्या था जैसे ही जजों ने बारी-बारी राज कचौरी को टेस्ट किया दूसरी दुनिया में ही पहुंच गए. सारे जजों को राज कचौरी इतनी टेस्ट लगी कि हर कोई दीपेंद्र की तारीफ में जुट गया. एक जज ने तो ये भी कह दिया अगर राज कचौरी स्ट्रीट फूड का राजा है तो दीपेंद्र क्वीन है. जजों से तारीफ सुनकर दीप्रेंद्र काफी इमोशन हो गईं. इस तरह इंडियन डिश खिलाकर ऑस्ट्रेलियाई जजो को लड़की ने हैरान कर दिया. अब इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को MasterChef Australia ने अफने ऑफिशियल फेसबुक हैंडल से शेयर किया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.