Viral Video Today: अच्छी जगह समझकर इकट्ठा हो गई छोटी मछलियां, तभी जो हुआ रोंगटे खड़े हो जाएंगे | देखें वीडियो

Viral Video Today: इसमें देख सकते हैं कि किस तरह व्हेल ने शिकार के लिए अनोखा तरीका अपनाया. दृश्य देखकर हर कोई दहल गया.

Published date india.com Published: September 24, 2025 10:30 AM IST
Viral Video Today

Viral Video Today: सोशल मीडिया पर इन दिनों व्हेल मछली से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि व्हेल ने शिकार करने के लिए एक अनोखी तरकीब अपनाई. आमतौर पर बड़ी मछलियां अपने शिकार के पीछे भागती हैं, लेकिन इस व्हेल ने इसके बिल्कुल उल्टा किया. उसने खुद को बिल्कुल शांत और स्थिर रखा, फिर अपना विशाल मुंह खोलकर एक जगह पर रुक गई. यह नजारा किसी जाल जैसा दिखने लगा. छोटी-छोटी मछलियों को लगा कि यह कोई सुरक्षित और आरामदायक जगह है, जहां वे छुप सकती हैं या आराम कर सकती हैं.

जाल में फंस गईं छोटी मछलियां

देख सकते हैं कि जैसे ही व्हेल ने अपना मुंह खोला, उसके पास मौजूद तमाम छोटी मछलियां धीरे-धीरे उसकी ओर खिंचती चली आईं. उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि यह कोई खतरा हो सकता है. व्हेल का खुला मुंह उन्हें एक छांवदार और शांत स्थान जैसा लगा. देखते ही देखते बड़ी संख्या में मछलियां उस मुंह के अंदर इकट्ठा हो गईं. जब व्हेल को लगा कि अब शिकार भरपूर मात्रा में जमा हो चुका है, तो उसने बिना देर किए अपना जबड़ा बंद किया और वहां से चलती बनी. यह नजारा इतना चौंकाने वाला था कि देखने वाले भी हैरान रह गए.

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो:

व्हेल का खतरनाक रूप

व्हेल मछली का यह तरीका दिखाता है कि समुद्र की दुनिया कितनी रहस्यमयी और खतरनाक हो सकती है. शिकार करने के लिए इस तरह की रणनीति बहुत कम जीव अपनाते हैं. यह वीडियो न केवल मनोरंजक है, बल्कि हमें समुद्री जीवों के व्यवहार के बारे में भी नई जानकारी देता है. लोग इस वीडियो को देखकर जहां एक ओर व्हेल की चालाकी की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे मछलियों के लिए दुखद भी मान रहे हैं. इस वीडियो को the_bharatmitra नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.