Viral Video: महिला ने कुत्तों के लिए मंगवाया ऑनलाइन खाना, फिर राइडर से जो कहा देखकर भावुक हो जाएंगे

डिलीवरी राइडर ने काम के दौरान हुई इस खास घटना को खुद अपने कैमरे में रिकॉर्ड किया. डिलीवरी राइडर रोहित इंस्टाग्राम पर व्लॉग भी बनाते हैं और अपने रोजमर्रा के अनुभव लोगों के साथ साझा करते रहते हैं.

Published date india.com Published: March 7, 2026 8:41 AM IST
Ajab Gajab News
वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. (Photo/Instagram)

Viral Video Today: लखनऊ से इंसानियत की एक दिल छू लेने वाली कहानी सामने आई है. यहां एक महिला ने ऑनलाइन खाना मंगवाकर उसे खुद खाने के बजाय आवारा कुत्तों के लिए भिजवाया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग महिला की दयालुता की जमकर तारीफ कर रहे हैं. दरअसल डिलीवरी राइडर ने काम के दौरान हुई इस खास घटना को खुद अपने कैमरे में रिकॉर्ड किया. डिलीवरी राइडर रोहित इंस्टाग्राम पर व्लॉग भी बनाते हैं और अपने रोजमर्रा के अनुभव लोगों के साथ साझा करते रहते हैं.

ईरान में कितने साल जिंदा रहते हैं लोग, सवाल का जवाब सचमुच हैरान करेगा

आवारा कुत्तों के लिए मंगवाया ऑर्डर 

वीडियो में उन्होंने बताया कि उन्हें दूध और ब्रेड का एक ऑर्डर मिला, जिसे लेकर वे तय पते पर पहुंच गए. आम तौर पर ऐसे ऑर्डर लेने के लिए ग्राहक या परिवार का कोई सदस्य बाहर आ जाता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ. जब काफी देर तक कोई नहीं आया तो रोहित ने ग्राहक को फोन किया. फोन उठाने वाली महिला ने उनसे कहा कि आसपास ध्यान से देखें, वहां कुछ आवारा कुत्ते बैठे मिलेंगे. यह सुनकर रोहित को पहले लगा कि शायद महिला मजाक कर रही है. लेकिन आगे महिला ने बताया कि उसने दूध और ब्रेड का ऑर्डर अपने लिए नहीं बल्कि उन कुत्तों के लिए मंगवाया है.

किसी तरह आ नहीं सकी महिला

महिला ने फोन पर बताया कि वह खुद आकर कुत्तों को खाना खिलाना चाहती थी, लेकिन उसी दिन एक शादी समारोह में व्यस्त हो जाने के कारण वहां नहीं पहुंच सकी. इसलिए उसने राइडर से अनुरोध किया कि अगर संभव हो तो वह उसकी तरफ से कुत्तों को खाना खिला दे. महिला ने यह भी बताया कि आसपास कहीं कटोरे रखे हो सकते हैं, जिनमें दूध और ब्रेड डालकर कुत्तों को खिलाया जा सकता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

राइडर ने खुद परोसा खाना

रोहित ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन उन्हें कोई कटोरा नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने फिर से महिला को फोन करके स्थिति बताई. तब महिला ने कहा कि अगर कटोरे नहीं मिल रहे हैं तो पैकेट खोलकर दूध और ब्रेड जमीन पर ही रख दें, ताकि कुत्ते आसानी से खा सकें.

राइडर ने महिला की बात मानते हुए पैकेट खोलकर कुत्तों के सामने दूध और ब्रेड रख दिया. कुछ ही देर में वहां मौजूद कुत्ते धीरे-धीरे पास आने लगे और खाना खाने लगे. ये पूरा नजारा रोहित ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया.

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

वीडियो के आखिर में रोहित ने महिला का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज के समय में ऐसे लोग बहुत कम देखने को मिलते हैं, जो बेजुबान जानवरों के बारे में भी इतनी संवेदनशीलता से सोचते हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद हजारों लोग महिला की इस पहल की तारीफ कर रहे हैं और इसे इंसानियत की मिसाल बता रहे हैं. मालूम हो वीडियो इंस्टाग्राम पर rohitvlogster नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.