Viral Video Top 5 Monsoon Destinations Gurugram Huda Beach Sohna Waterfall Iffco Scuba Golf Course River
हुडा बीच, सोहना वॉटरफॉल... बारिश से बेहाल गुरुग्राम की 5 बेस्ट मानसून डेस्टिनेशन हो रही वायरल, देखें ये मजेदार वीडियो
Gurugram Viral Video: गुरुग्राम में तेज बारिश के बाद हाल बेहाल हो गया और सड़कें दरिया बन गईं. इसके अलावा कई इलाके पानी में डूब चुके हैं. इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसका टाइटल है- इस मानसून में गुरुग्राम में घूमने के लिए टॉप 5 जगहें.
Gurugram Viral Video: गुरुग्राम में लगातार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से कई जगहें पूरी तरह से पानी में समा गई हैं और शहर ‘मिनी वेनिस’ में बदल गया है. शहर की ज्यादातर सड़कें पानी से भर गई हैं, हां लेकिन ये कोई नई बात नहीं है, क्योंकि हर बार जब भारी बारिश होती है, तो यही स्थिति पैदा हो जाती है. जिससे निवासियों, खासकर ऑफिस जाने वालों को भारी परेशानी होती है और यातायात पूरी तरह ठप हो जाता है.
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसका टाइटल है- इस मानसून में गुरुग्राम में घूमने के लिए टॉप 5 जगहें. इस वीडियो में मजाक उड़ाया गया है कि कैसे भारी बारिश के बाद शहर पानी में डूब जाता है.
बारिश से बेहाल गुरुग्राम का मजेदार वीडियो
इस वीडियो की शुरुआत एक टेक्स्ट ओवरले से होती है. इस मानसून में घूमने लायक 5 बेहतरीन जगहें- गुरुग्राम एडिशन. इसके बाद, शहर के उन पांच जगहों को दिखाया गया है जो हर बार पानी से भर जाती है लेकिन मजेदार स्टाइल के साथ. जैसे कि ‘हुडा सिटी’ का एरिया जो पानी में डूबा है, उसका का नाम बदलकर ‘हुडा बीच’ कर दिया गया है.
इसी तरह, वीडियो में इफको स्कूबा डाइविंग, सोहना वॉटरफॉल, गोल्फ कोर्स रिवर और एमजी रोड पूल जैसे नाम का भी जिक्र हुआ है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @gurgaontownlife नाम के एक यूजर ने शेयर किया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं.
वीडियो पर आए मजेदार रिएक्शन
वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और यूजर्स के जमकर रिएक्शन भी आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि आज तो इस पर हंस रहा हूं, पर कल तो लगभग रो ही रहा था. एक और ने मजाक में कहा कि लेकिन पहले तैरना तो आना चाहिए. तीसरे ने मजाक में कमेंट किया कि एक बार गए, कल तक वापस न आओगे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.