Viral news: भीख मांगना एक ऐसा काम है जिसे समाज में एक तरह की बुरी आदत माना जाता है. वहीं दूसरी तरफ लोग इस पर कई तरफ का मजाक भी बनाते है और सोशल मीडिया पर भींख मांगने को लेकर कई मजेदार वीडियो भी दिख जाते है.इसी बीच ऐसा ही एक वीडियो जा रहा है, जिसमें भिखारी ने बैनर बनवाया और खुद को VIP भिखारी बताया है.
VIP भिखारी का बैनर
एक सड़क के पास एक भिखारी आराम से लेटा हुआ है और ऊपर खंभे पर एक बैनर लगा रखा है. जिसमें लिखा है VIP भिखारी, उसके बैनर में कुछ शर्तें और सुविधाएं भी लिखी हुई हैं, जैसे उसने न्यूनतम भीख की लिमिट 200 रुपये सेट और भीख लेने का समय भी लिख रखा रहा है. इसके अलावा उसने भीख देने वाले लोगों के लिए एक स्पेशल सुविधा भी दी है जैसे वह भीख ऑनलाइन भी लेता है जिसके बैनर पर क्यूआर कोड भी छपा है.
बैनर पर भिखारी ने अपनी फोटो भी लगा रखी है रेलवे ट्रैक के पास इस बैनर के साथ लेटे हुए इस भिखारी की लोग अपने कैमरे में कैद कर रहे है. कई वहां से गुजरते लोग बार-बार VIP भिखारी को देख रहे हैं. लेकिन कोई भीख देता नहीं दिख रहा है. यह देख कर एक सवाल भी खड़ा होता है ऐसे भिखारी को भीख कौन देगा? इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा है, VIP भिखारी. लोगों को वीडियो खूब पसंद आ रहा है और जमकर मजेदार कमेंट्स किए हैं, जो बेहद फनी है.
यूजर्स ने किए मजाकिया सवाल
वीडियो को लाखों को व्यूज मिल चुके है और लोग खूब कमेंट्स कर रहे है साथ ही कई लोगों एक सवाल बार-बार पूछा, शादी पार्टी के ऑर्डर लिए जाते हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, भाई,आपने VIP भिखारी जो लिखा है,इस वजह ED की रेड हो सकती है. दूसरे यूजर ने कमेंट में लिखा है, रोड पर मांगने क्या जरूरत थी कहीं पर ऑफिस खोल लिया होता. वहीं एक और यूजर ने लिखा, कौनसी डिग्री लेने के बाद ये जॉब मिलती है?
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.