सोशल मीडिया पर अक्सर लोग खाने के साथ किए गए अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट के वीडियो शेयर करते रहते हैं. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अंडे की मदद से अनोखी डिश तैयार करता है. इस अनोखी डिश की रेसिपी को देखकर लोग हैरान रह जा रहे हैं. ये वीडियो देख कर लोग पूछ रहे हैं कि लोग खाने के साथ ऐसे अजीब एक्सपेरिमेंट क्यों करते हैं? इस अनोखी डिश की वीडियो को लोग एक दूसरे के साथ खूब शेयर कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स चिप्स के पैकेट में अंडा फोड़कर डालता है, फिर उसमें कटे हुए प्याज और मसाले मिलाता है. इसके बाद वह पैकेट को अच्छी तरह बंद करके पानी में उबालता है. आगे दिखाया जाता है कि उबालने के बाद वह पैकेट से अपनी अनोखी डिश निकालता है और मजे से खाता है. इस वीडियो को देखकर लोग इसे “चिप्स ऑमलेट” का नाम दे रहे हैं. कुछ यूजर्स हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ मजाक में कह रहे हैं कि “अब तो अंडे को भी नहीं बख्शा गया!”
वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर @pm_star_77 ने शेयर किया है. अब तक इसे 5 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो को ‘चिप्स ऑमलेट’ के कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया है. वीडियो देखकर लोग एक यूजर लिखता है, ‘यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है क्योंकि यह प्लास्टिक के पैकेट में बना है’ वहीं, दूसरे ने कहा, ‘कृपया दोबारा ऐसा न करें.’ किसी ने इसे “बीमारी का बुलावा” बताया, तो कई लोगों ने कमेंट किया, ‘यह बहुत खतरनाक है!’ सोशल मीडिया पर इस तरह के कई वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिसे देख लोग दंग रह जाते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.