Viral Video: बिना टिकट यात्रा कर रही थी महिला, TTE ने पकड़ा तो हो गया बवाल, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा वीडियो

Train Ka Video: ट्रेन में बिना टिकट यात्रा कर रही एक महिला को जब TTE ने पकड़ा, तो वहां जमकर हंगामा मच गया. पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया.

Published date india.com Published: October 20, 2025 4:07 PM IST
Train Ka Video
ट्रेन का वीडियो

Viral Video: लखनऊ से गोड्डा जाने वाली गोड्डा वीकली एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15090) में एक महिला और टीटीई के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. बताया जा रहा है कि महिला बिना टिकट या रिजर्वेशन के एसी कोच में सफर कर रही थी. जब टीटीई ने उससे टिकट दिखाने और सीट खाली करने को कहा, तो महिला भड़क गई. खुद को लोको पायलट की पत्नी बताते हुए उसने टीटीई से कहा- “जो आएगा उसका सिर फोड़ देंगे.” महिला की यह बात सुनकर कोच में मौजूद दूसरे यात्री भी हैरान रह गए. वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने रेलवे प्रशासन से कार्रवाई की मांग शुरू कर दी है.

रेलमंत्री को भेज दो वीडियो, हमें डर नहीं

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब टीटीई ने महिला से सीट नंबर 41 छोड़ने को कहा, तो उसने चुनौती भरे अंदाज़ में कहा- “आप वीडियो बनाकर रेलमंत्री को भेज दीजिए, हमको डर नहीं है.” टीटीई ने समझाने की कोशिश की कि सीट उसकी नहीं है, लेकिन महिला ज़िद पर अड़ी रही. उसने कहा कि “हमारे बच्चे को बर्थ मिलेगा, तभी जाएंगे यहां से.” इतना ही नहीं, जब टीटीई ने उससे बच्चे की सीट पूछी, तो वह “पास” की बात करने लगी और टीटीई को उसके मैनेजमेंट को फोन करने की धमकी देने लगी. जब टीटीई ने पुलिस बुलाने की बात कही, तो महिला फिर बोली- “जो आएगा उसका सिर फोड़ देंगे.” पूरे वाकये में टीटीई ने शांत रहने की कोशिश की और कहा, “मैडम, इस तरह की बातें मत कीजिए, हमारा BP हाई मत करिए.”

सोशल मीडिया पर बहस 

इस वीडियो को X (ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. पोस्ट में दावा किया गया कि महिला का नाम आनंदी कुमार है, जो लखनऊ डिवीजन के लोको पायलट की पत्नी हैं. वीडियो के कैप्शन में लिखा गया- “टिकट को लेकर टीटीई और लोको पायलट की पत्नी के बीच कलेश.” सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- “ट्रेन खरीदी है क्या?” जबकि दूसरे ने कहा- “सरकारी नौकरी और पैसे का एरोगेंस साफ दिख रहा है.” कई लोगों ने तो रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से अपील की कि इस मामले में तुरंत कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.