Viral Video: हे भगवान! सर्दी से बचने के लिए बिस्तर के नीचे रख ली जलती अंगीठी, देखकर सर फोड़ लेंगे

वीडियो में एक शख्स को सर्दी से बचने के लिए इंतजाम करते हुए देखा जा सकता है. युवक ने जलती हुई आग को सीधे अपने बेड के नीचे रख दिया.

Published date india.com Published: December 10, 2024 10:35 AM IST
(वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीन शॉट)
(वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीन शॉट)

Viral Video: सर्दियां आ गई हैं. ठंड से बचने के लिए लोग तरह-तरह के जतन करते हैं. कुछ लोग घर के बाहर अलाव जलाते हैं तो कुछ कमरे में रूम हीटर का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन आज भी कुछ लोग कमरे में आग जला के रखते हैं जबकि ये खतरनाक भी हो सकता है. हम जिस वीडियो की बात आपसे करने वाले हैं उसमें तो बंदे ने हद ही कर दी है. आप भी ये वीडियो देखकर सर पीट लेंगें.

ऐसा क्या किया शख्स ने जो हो गया वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो भयंकर वायरल है. इसमें एक शख्स को सर्दी से बचने के लिए इंतजाम करते हुए देखा जा सकता है. लेकिन, इस शख्स ने जो किया वो बहुत अजीब और खतरनाक था. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक ने लोहे के एक गमले में कुछ लकड़ियां जला रखी हैं. फिर वह जलती हुई आग को सीधे अपने बेड के नीचे की खाली जगह में रखता है और ऊपर से बिस्तर डाल कर आराम से कंबल तानकर सो जाता है.

View this post on Instagram

A post shared by papisociety (@papisociety)

अब ये वीडियो सिर्फ रील बनाने के मकसद से शूट किया गया है या मामला कुछ और है, ये हम नहीं जानते. लेकिन लोगों ने इस पर जो कमेंट किया है वो भी कम मजेदार नहीं है. इस वायरल वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट में लिखा है कि भाई ने अपनी चिता खुद सजा ली. दूसरे यूजर ने लिखा कि कुछ देर में सारे घर वाले इसकी जलती बॉडी पर हाथ सेकेंगे. एक अन्य शख्स ने लिखा कि ये वीडियो सिर्फ लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए बनाई गई है, क्योंकि जैसे ही शख्स ने बेड बंद किया, आग बुझ गई.

जलती अंगीठी रखना हो सकता है खतरनाक

अब इस वीडियो का सच क्या है वो तो सामने नहीं आया. लेकिन, हम आपको बताना चाहते हैं कि सर्दियों में बंद कमरे में अंगीठी जलाना खतरनाक हो सकता है. इससे कमरे में ऑक्सीजन कम हो जाती है और कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाती है. यह गैस सांस के जरिए शरीर में पहुंचकर दिमाग पर असर डालती है और इंसान को बेहोश कर देती है. कार्बन मोनोऑक्साइड गैस, सांस के जरिए आपके फेफड़ों में पहुंचकर खून में मिलने लगती है और लगातार ऐसा होने से आपके खून में हीमोग्लोबिन का लेवल घटने लगता है और अंत में आपकी मृत्यु भी हो सकती है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.