Video: दीवार पर मारे ऐसे टप्पे बन गई विराट कोहली की फोटो, कभी नहीं देखा होगा ऐसा आर्टिस्ट। गजब है वीडियो

Viral Video: इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक कलाकार गेंद को टप्पों से दीवार पर विराट कोहली की फोटो बना देता है.

Written by: Nandan Singh
Published: May 31, 2023, 1:22 PM IST

Viral Video: दुनियाभर में इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. इंस्टाग्राम पर तो फॉलोअर्स के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच चुके हैं. उनसे आगे सिर्फ रोनाल्डो और मेसी ही हैं. उनकी हर पोस्ट पर फैन्स जमकर प्यार लुटाते हैं. सोशल मीडिया पर अभी उनके एक फैन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख खुद विराट भी चौंक जाएंगे. शख्स ने गेंद के टप्पों से विराट कोहली की तस्वीर दीवार पर उतार दी. वीडियो पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है. जिस तरह का हुनर शख्स ने इस वीडियो में दिखाया है वो वाकई में अलग लेवल का है.

टप्पों से बनाई कोहली की फोटो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स गेंद लेकर उसे काले रंग में डुबो देता है और फिर उसे दीवार पर मारता है. शुरुआत में तो कोई बिल्कुल भी अंदाज नहीं लगा सकता कि शख्स कौन सी कलाकारी दिखाने जा रहा है. वो लगातार गेंद के टप्पों को दीवार पर मारता जाता है. कुछ ही देर बाद पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली की तस्वीर दीवार पर छप जाती है. आपने अभी तक पेंटिंग के जरिए ही किसी को सेलेब्स की तस्वीर को बनाते हुए देखा होगा. लेकिन जिस तरह का नजारा इस वीडियो में देखने को मिल रहा है वैसा आमतौर पर कहीं देखने को नहीं मिलता है.

नेटिजन्स हुए कायल

शख्स ने इस हुनर को देख हर कोई उसका कायल हो गया. मालूम होता है जैसे वो खुद विराट कोहली का तगड़ा फैन हो. कैप्शन के जरिए बताया गया है कि इस तस्वीर को बनाने में एक घंटे का समय लगा है. वीडियो को art_anaj नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है.

इंस्टाग्राम पर यहां देखिए वीडियो

इस पर अमित नाम के यूजर ने लिखा है, ‘आपने मेरा सम्मान कमाया है भाई.’ एक और शख्स ने लिखा है, ‘आप मिलियन में लाइक पसंद करते हैं.’ इस वीडियो को अभी तक 10 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.