Vlog रिकॉर्ड कर रहा था शख्स, तभी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ रूह कंपा देने वाला मंजर | देखें Viral Video

Car Accident Viral Video: सोशल मीडिया पर कार एक्सीडेंट का एक दिल दहला देने वाला वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है. वीडियो में व्लॉगिंग करते समय कैमरे में ऐसी घटना कैद हो जाती है कि देखने वालों के होश उड़ जाते हैं. देखें पूरा वीडियो-

Published date india.com Published: January 4, 2026 4:13 PM IST
Live Road Accident Viral Video
Live Road Accident Viral Video

सड़क हादसे का वीडियो इंटरनेट पर आए दिन वायरल होता रहता है, जिसे देख अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं. सड़क पर की गई एक गलती कई लोगों की जान जोखिम में डाल देती है और कई बार हादसा इतना भयानक होता है कि महीनों तक चर्चा में बना रहता है. ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तूफान की तरह वायरल हो रहा है, जिसमें व्लॉग बनाते वक्त शख्स अपने कैमरे में एक भयानक हादसा कैद कर लेता है, जिसे देख हर कोई हैरान है.

गाड़ी ठीक करना पड़ा भारी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स रात के अंधेरे में किसी चालू सड़क किनारे खड़ा होता है और सड़क पर काफी गाड़ियों की आना-जाना बना रहता है. वीडियो में शख्स बताता है किहमारी गाड़ी खराब हो चुकी है, पंचर हो चुकी है! वीडियो में साफ दिखाई देता है कि कार ड्राइवर गाड़ी का टायर बदल रहा है. लेकिन तभी पीछे से एक तेज रफ्तार कारजाती है और सड़क किनारे खड़ी कार पर जोरदार टक्कर मारती है. टक्कर इतना जबरदस्त होता है कि सड़क किनारे खड़ी कार थोड़ा आगे चली जाती है जिससे कार का काफी नुकसान भी होता है.

यहां देखें वीडियो:

View this post on Instagram

A post shared by Reel_Zeels (@reel_zeels)

व्लॉगिंग नहीं रुकनी चाहिएयूजर्स

वीडियो में देखा जाता है कि व्लॉग बना रहा शख्स अपनी इस व्लॉगिंग को बंद नहीं करता और बोलता है कि एक्सीडेंट हो गया गइज, देखो यानी कि शख्स को व्लॉगिंग इतनी ज्यादा अजीज होती है कि वह हादसा होने के बाद भी अपना कैमरा खुला रखता है और उसके साथ घटना की कॉमेंट्री भी देता रहता है. बहरहाल, वीडियो में देखा जाता है कि सड़क किनारे गाड़ी का पंचर बना रहा शख्स अपने कार का इंडिकेटर ऑन नहीं रखता है, जिस वजह से पीछे से तेज रफ्तार और खड़ी कार में जोरदार टक्कर हो जाती है. वीडियो कहां की है और आगे क्या हुआ इसकी अभी कोई पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

यूजर्स ने कही मजेदार बातें

इस वीडियो को सोशल मीडिया हैंडल इस्टांग्राम पर @reel_zeels नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. मामले पर कॉपी लिखे जाने तक इस वीडियो को लाखों लोगों द्वारा देखा जा चुका था और हजारों की संख्या में यूजर्स ने वीडियो को लाइक कर कमेंट्स भी किए. एक यूजर ने लिखाइस व्लॉगर का कैमा कितना पनौती है! खुलते ही तांडव मच गया. वहीं, अन्य ने लिखाइस व्लॉगर का कॉनंटेट कोई कॉपी नहीं कर सकता. इस वीडियो पर कई मजेदार कमेंटस् देखने को मिले और वीडियो तेजी से वायरल हो रही है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.