Volcano Video: 800 साल बाद फटा ज्वालामुखी, तैरते लावा का Live वीडियो देख सिहर उठेंगे...

लावा का लाइव वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

Written by: Arti Mishra
Published: March 23, 2021, 12:37 PM IST

Volcano Video: ज्वालामुखी फटने की खबरें तो आपने काफी पढ़ी होंगी पर क्या ज्वालामुखी के लावा को बहते हुए भी देखा है? लावा का लाइव वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

जिस ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ है, वो आइसलैंड का बताया जा रहा है. ये आइसलैंड की राजधानी रेक्याविक से 32 किमी दूर है.

ये वीडियो सोशल मीडिया पर IAS Supriya Sahu ने शेयर किया है. शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,

Here is an incredible footage of a volcano erupting in Iceland captured by Bjorn Steinbekk who flew his drone directly over the lava from the Fagradalsfjall volcano near Iceland’s capital, Reykjavik. Amazing planet Earth

देखें वीडियो-

फगराडल्स पहाड़ पर मौजूद ये ज्वालामुखी इसलिए खास है क्योंकि इसमें करीब 800 साल बाद विस्फोट हुआ है. इसमें से इतना लावा निकल रहा है कि इसे 32 किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकता है.

आसपास के लोगों को काफी पहले ही सतर्क कर दिया गया था. यहां भूकंप आने के बाद इसका अंदेशा जताया जा रहा था कि ज्वालामुखी में विस्फोट हो सकता है.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.