बिजली के तारों पर बैलेंस बनाकर चलती बिल्ली ने लोगों को किया हैरान , दिलाई स्पाइडरमैन की याद

इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में एक बिल्ली तारों पर बैलेंस बनाकर चलती नजर आई. जिसे देख हर को हैरान होते नजर आ रहा है.

Published date india.com Published: January 4, 2024 1:35 PM IST
बिजली के तारों पर बैलेंस बनाकर चलती बिल्ली ने लोगों को किया हैरान , दिलाई स्पाइडरमैन की याद

अक्सर सोशल मीडिया पर बिल्ली से जुड़े कई विडियोज देखें जाते हैं. जहां कभी वे चूहे का पीछा करते तो कभी किसी कुत्ते से लड़ते नजर आती है. लेकिन वायरल हो रहा वीडियो इन सबसे बिल्कुल अलग है. अभी तक आपने केवल स्पाइडरमैन को ही रस्सी या फिर किसी जाल के सहारे एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग जाते देखा होगा लेकिन इंटरनेट पर वायरल हो रही बिल्ली ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जिसे देख आप स्पाइडरमैन को भूल जाएंगे. और स्टंट कर रही इस बिल्ली को याद करेंगे.

वायरल हो रहे वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @buitengebieden नाम के यूजर ने शेयर किया है. इसके कैप्शन में लिखा-“मिशन इम्पावस्सिबल”बिल्ली के इस शानदार टैलेंट को देख हर कोई दंग है. इस बिल्ली ने तो स्पाइडरमैन को भी फेल कर दिया.खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 मिलियन यानि 30 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है. वीडियो को लोग काफी पसंद करने के साथ- साथ शेयर और लाइक करते नजर आ रहे हैं. बिल्ली को देख कुछ लोग इसे एक जासूस बता रहे हैं.

यहां देखें वीडियो-

लोगों ने दिए रिएक्शन

वायरल हो रहे वीडियो में बिल्ली को शानदार स्टंट करता देख आप भी दंग रह जाएंगे. क्लिप में बिल्ली लोहे की छड़ों पर बड़ी चालाकी से चलकर मुश्किल रास्ते को पार करते नजर आती है.बिल्ली के इस कॉफिडेन्स देख हर कोई हैरान नजर आ रहा है.

वीडियो को देख कुछ यूजर्स जहां बिल्ली की क्षमता पर मज़े लेकर कमेंट कर रहे हैं वहीं कुछ लोग बिल्ली को इतनी खतरनाक यात्रा करने के लिए किसने प्रेरित किया जैसे सवाल कर रहे हैं.वीडियो में बिल्ली बेफिक्र होते दिखाई दे रही है. इतना जोखिम भरा काम करने के बावजूद उसके चेहरे पर जरा सी भी शिकन नजर नहीं आ रही है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.