इस गाँव में है रूहों का वास, जिनसे परेशान है खुद सरकार

राजस्थान के जैसलमेर जिले से करीब 18 K.M दूर बसे गाँव कुलधरा में है ऐसी रूहानी ताकतों का राज, जो किसी को भी नुकसान पहुंचा सकती हैं।

Published date india.com Updated: January 4, 2016 4:17 PM IST
watch video of paranormal activity | इस गाँव में है रूहों का वास, जिनसे परेशान है खुद सरकार

भारत में कई ऐसी जगहें हैं, जहाँ भूतों का वास है। जहाँ लोग रात में तो क्या, दिन में भी जाने से कतराते हैं। ऐसी ही एक जगह है, राजस्थान के जैसलमेर जिले से करीब 18 K.M दूर बसे गाँव कुलधरा में, जहाँ दिन में भी शमशान जैसा माहौल होता है। इस  कुलधरा गाँव को  राजस्थान सरकार रेनोवेट करना चाहती है, जिसके लिए राजस्थान पर्यटन विभाग ने 5 करोड़ का बजट पास किया है। पर काम की शुरुआत होने के बाद भी लोग यहाँ जाना नहीं चाहते।

आपको बता दें की इस जगह के बारे में यह कथा प्रचलित है कि यहाँ पहले ब्राह्मणों का गाँव हुआ करता था। जहाँ का राजा अपने अत्याचारों के लिए जाना जाता था। एक रात राजा के अत्याचारों से परेशान होकर सभी ब्राम्हणों ने यह जगह खाली कर दी और गाँव को यह श्राप दिया कि यहाँ कोई कभी नहीं बस सकेगा। कहा जाता है कि तभी से यहाँ रूहें आकर बस गईं।

ये भी पढ़ें: क्या आपके घर में है आत्मा का वास? जानिये कैसे पहचाने आत्मा की मौजूदगी को

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इस स्थान को लेकर स्थानीय लोगों में ऐसी ही तरह- तरह की कथाएँ प्रचलित है। जिसकी वजह से सरकार इस जगह को लेकर ज़रूरी कदम नहीं उठा पा रही। जी हाँ, इसी बात की तह तक जाने के लिए यहाँ एक तरह की परनोर्मल इन्वेस्टीगेशन की गई।  जिसमें कई तकनीकी उपकरणों के साथ इस बात का पता लगाने की कोशिश की गई कि यहाँ सच में रूहों का बसेरा है या नहीं। अब देखिये इस विडियो क्लिप को, जिसे देखकर आप खुद सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।

 

इस खास तरह की इन्वेस्टीगेशन के लिए इंडियन परनोर्मल सोसाइटी के अध्यक्ष गौरव तिवारी को बुलाया गया। जिनके साथ काम करते हुए इस इन्वेस्टीगेशन के दौरान कई ऐसी घटनाएं सामने आई, जिसकी वजह से लोगों को इस बात का यकीन हो गया कि यहाँ ऐसी रूहानी ताकते हैं, जो किसी को भी नुक्सान पहुंचा सकती हैं।

इस विडियो को देखने के बाद आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि इन रूहानी ताकतों से आखिर निपटा कैसे जाए? क्या ये रूहें हमेशा इस गाँव को घेरे रहेंगी? या इनसे छुटकारे के लिए लोग कोई हल ढूंढ निकालेंगे।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.