Weird Food Video Panv Se Banaya Paav Bhaji Food Combo Video Google Trends Man Prepare Paav Bhaji From Feet And Then Sneezed See What Happened Next Omg Video Went Viral
Weird Food Video: पांव से कुचलकर बनाने लगा 'पाव भाजी', फिर छींक मारकर ग्राहक को परोस दिया | देखें वीडियो
Weird Food Video: इसमें शख्स तवे पर पड़ी भाजी को पैरों से कुचल रहा है, और फिर पाव भाजी तैयार कर ग्राहक को परोस रहा है.
Weird Food Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं. इस वीडियो में एक शख्स तवे पर पाव भाजी बनाते हुए नजर आ रहा है, लेकिन तरीका बिल्कुल अनोखा और हैरान करने वाला है. वह तवे के पास स्टूल पर बैठकर अपने पैरों से भाजी को कुचल रहा है. आमतौर पर पाव भाजी को मसाला चम्मच या करछी से कुचला जाता है, लेकिन इस शख्स ने अपने पैरों का इस्तेमाल करके सभी को चौंका दिया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि वह बड़े आराम से पैरों से भाजी को मसल रहा है, जैसे यह कोई आम बात हो. यह देखकर लोग हैरान हैं कि कोई खाने की चीज को इस तरह तैयार कर सकता है.
शख्स ने यूं बनाई पाव भाजी
इस वीडियो की सबसे हैरानी वाली बात यह है कि शख्स ने पाव भाजी बनाते समय तवे पर छींक भी मारी. यह दृश्य देखकर हर कोई असहज हो रहा है. खाने की स्वच्छता को लेकर लोग पहले ही सतर्क रहते हैं, और इस तरह का व्यवहार देखकर उनकी चिंता और बढ़ गई है. वीडियो में ग्राहक भी मौजूद हैं, जो इस प्रक्रिया को देखने के बावजूद ऑर्डर दे रहे हैं. यह देखकर सवाल उठता है कि लोग ऐसी जगह से खाना क्यों खरीद रहे हैं, जहां स्वच्छता का इतना खराब हाल है. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर गुस्सा और मजाक दोनों जाहिर कर रहे हैं.
यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और अब तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं. लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ इसे मजेदार बता रहे हैं, तो कुछ इसे घिनौना और अस्वीकार्य मान रहे हैं. इस वीडियो ने खाने की दुकानों पर स्वच्छता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. साफ कर दें कि वीडियो एडिटेड भी हो सकता है. इसे welibob नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है.
नोट: साफ कर दें कि खबर वायरल वीडियो के आधार पर लिखी गई है. इसकी वास्तविता की पुष्टि इंडिया डॉट कॉम हिंदी बिल्कुल भी नहीं करता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.