Weird News: ब्रश करते हुए गलती से निगल गया टूथब्रश, जानें फिर क्या हुआ...

कोई शख्स टूथब्रश ही निगल ले तो क्या कहेंगे. ऐसा हुआ और ये घटना चर्चा का विषय बन गई.

Published date india.com Published: December 30, 2020 4:20 PM IST
more than one lakh patients are waiting for surgery
प्रतीकात्मक तस्वीर

Weird News: देश भर से ऐसी-ऐसी खबरें आती रहती हैं जो किसी को भी हैरान कर दें. ऐसी ही एक अजब-गजब घटना की खबर आई है महाराष्ट्र से. यहां एक व्यक्ति ने टूथब्रश ही निगल लिया. फिर क्या हुआ, जानें.

बच्चों को अक्सर टूथपेस्ट ना निगलने की हिदायत दी जाती है, पर कोई शख्स टूथब्रश ही निगल ले तो क्या कहेंगे. ऐसा हुआ और ये घटना चर्चा का विषय बन गई.

खबर के मुताबिक, एक 33 वर्षीय मजदूर ने दांतों की सफाई करते समय गलती से टूथब्रश निगल लिया. इसके बाद डॉक्टरों ने फौरन ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई. बुधवार को एक डॉक्टर ने यह जानकारी दी.

इस शख्स का नाम है राजेश जाधव. राजेश को 26 दिसंबर को सुबह 11 बजे के करीब ‘गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल’ (जीएमसीएच) में पेट दर्द की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया.

सर्जरी करने वाली टीम की अगुवाई करने वाले डॉ. जुनैद एम. शेख ने कहा कि यह जानने के बाद कि उसने टूथब्रश निगल लिया है, ब्रश उसके पेट में किस जगह है, यह पता लगाने के लिए पहले सीटी स्कैन किया गया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

डॉ. शेख ने बताया, “अगर ब्रश को उसके शरीर के अंदर रहने दिया जाता तो पेट और आंत को नुकसान पहुंच सकता था और जिंदगी को भी खतरा हो सकता था, इसलिए हमने फौरन उसका ऑपरेशन करने का फैसला लिया.”

जीएमसीएच के डीन डॉ. कन्नन येलिकर, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. सुरेश हरबडे, जनरल सर्जरी प्रमुख डॉ. सरोजिनी जाधव से कंसल्ट करने के बाद डॉ. शेख ने ऑपरेशन के लिए एक टीम बनाई.

डॉ. शेख ने कहा, “हमने मरीज के एबडॉमिनल कैविटी पर एक मिनी-लैपरेटोमी किया और लगभग 90 मिनट के बाद, टूथब्रश को निकाल लिया. हमने किसी भी संक्रमण को रोकने के लिए अंदरूनी सफाई की.”

टीम में डॉ. अविनाश घाटगे, डॉ. उमर खान, डॉ. संदीप चव्हाण, डॉ. सुकन्या विंचुरकर, डॉ. गौरव भावसार, डॉ. अनिकेत राखुडे, डॉ. विशाखा वाल्के, और हेड नर्स संतोषी सोंगाती शामिल थे.

मरीज को बाद में वार्ड में ले जाया गया, जहां उसकी पत्नी और भाई ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि जाधव ने टूथब्रश को कैसे निगल लिया.

डॉ. शेख ने कहा कि मरीज की हालत अब स्थिर है. उसे 5-6 दिनों के बाद डिस्चार्ज कर दिया जाएगा, जब हम टांके हटा देंगे, और यह भी निर्भर करेगा कि वह कितनी जल्दी ठीक होता है.

यह जीएमसीएच में की गई दूसरी अनोखी, लेकिन महत्वपूर्ण सर्जरी थी. लगभग 15 साल पहले, एक मरीज का ऑपरेशन तब किया गया था, जब उसने एक स्टील का चम्मच निगल लिया था.
(एजेंसी से इनपुट)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.