Whale Ka Video: समुद्र में देखते ही शख्स को निगल गई व्हेल मछली, फिर अगले ही पल दिखा कुदरत का करिश्मा | देखें वीडियो

Whale Ka Video: इसमें देख सकते हैं कि किस तरह व्हेल मछली ने समुद्र में शख्स को मुंह में निगल लिया. आगे जो दिखा वाकई चमत्कार है.

Published date india.com Published: February 15, 2025 12:57 PM IST
Whale Ka Video

Whale Ka Video: सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाली घटना वायरल हुई है. इसमें एक व्हेल मछली ने समुद्र में शख्स को निगल लिया. घटना चिली के पैटागोनिया तट की बताई जा रही है. इसमें एक हंपबैक व्हेल मछली ने समुद्र राइड का मजा ले रहे एक शख्स को कुछ देर के लिए निगल लिया. शख्स का नाम एड्रियन सिमंकास है और वो अपने पिता डेल के साथ समुद्र में कयाकिंग कर रहे थे. इसी दौरान अचानक एक हंपबैक व्हेल पानी से बाहर आ गई और एड्रियन को अपने मुंह में कुछ सेकंड के लिए दबोच लिया. थोड़ी देर बाद व्हेल ने उसे बिना किसी नुकसान मुंह से बाहर फेंक दिया.

व्हेल ने शख्स को निगला

वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह पहले व्हेल ने शख्स को निगला और फिर उसे बाहर फेंक दिया. इस भयानक घटना के दौरान एड्रियन के पिता डेल ने अपनी समझदारी दिखाई. उन्होंने घबराए बिना स्थिति को संभाला और अपने बेटे को शांत रहने के लिए कहा. डेल ने इस पूरे घटनाक्रम को कैमरे में कैद किया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. एड्रियन ने बताया कि जब व्हेल ने उसे निगला, तो उसे लगा कि उसकी मृत्यु निश्चित है, लेकिन वह चमत्कारी तरीके से बच गया और उसे कोई नुकसान नहीं हुआ.

एक्स पर देखिए वीडियो को:

अगले ही पल हुआ चमत्कार

इस खतरनाक अनुभव के बावजूद एड्रियन और उसके पिता डेल दोनों को अंततः सुरक्षित किनारे पर लाया गया. एड्रियन ने एसोसिएटेड प्रेस से बात करते हुए कहा कि वह डरते हुए तैरते हुए अपने पिता के पास पहुंचा और दोनों जल्द ही सुरक्षित किनारे पर पहुंच गए. एड्रियन को इस घटना ने गहरे आघात और डर से भर दिया था, लेकिन उनका ध्यान इस बात पर था कि कहीं उनका पिता भी खतरे में न पड़ जाए. इस घटना ने यह साबित कर दिया कि जीवन में कभी-कभी चमत्कारी घटनाएं घट सकती हैं. वीडियो को @Osint613 नाम के ऑफिशियल एक्स हैंडल से शेयर किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.