
Ikramuddin
इकराम मूल रूप से उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं मगर जन्म देश की राजधानी दिल्ली में हुआ. शुरुआती शिक्षा स्थानीय स्कूल में हुई. इसी के साथ ज्ञान हासिल करने ... और पढ़ें
Funny Video Today: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है. अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. वायरल वीडियो एक विदेशी महिला और एक ऑटो वाले से जुड़ा है. जिसमें महिला ऑटो वाले से उसके पसंदीदा जानवर के बारे में सवाल पूछती है. मगर एक साधारण सवाल ने बातचीत को ऐसा मजेदार मोड़ दिया जिसे देखखर हंसी रोकना मुश्किल होता है. दरअसल श्रीलंका घूमने आई एक विदेशी व्लॉगर ने सफर के दौरान ऑटो ड्राइवर से बातचीत शुरू की. बातचीत के बीच उसने सहज अंदाज में पूछा कि आपका पसंदीदा जानवर कौन सा है? सवाल बिल्कुल आम था, लेकिन जवाब बिल्कुल अलग ही मिला. ड्राइवर ने बिना सोचे तुरंत कहा- चिकन मुझे सबसे ज्यादा पसंद है.
ये भी जरूर पढ़ें- कहां पैदा हुए थे वैभव सूर्यवंशी, नहीं जानते होंगे सही जवाब
सवाल का ऐसा जवाब सुनकर विदेशी महिला पहले तो चौंकी, फिर उसकी हंसी छूट गई. उसे लगा शायद ड्राइवर ने सवाल को खाने के नजरिए से समझ लिया. उसने हल्के अंदाज में फिर पूछा कि क्या आप इसे खाने के लिए पसंद करते हैं. तब जाकर ड्राइवर को अपनी बात का एहसास हुआ और उसने तुरंत जवाब बदला. उसने कहा कि नहीं, उसका पसंदीदा जानवर कुत्ता है और उसके पास जर्मन शेफर्ड भी है. इसके बाद बातचीत और मजेदार हो गई जब महिला ने मुस्कुराते हुए पूछा कि आप कुत्ता तो नहीं खाते. इस पर ड्राइवर ने भी हंसते हुए साफ किया कि वह ऐसा नहीं करता. दोनों के बीच का यह हल्का-फुल्का संवाद लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कोई इसे भाषा की गलतफहमी बता रहा है तो कोई इसे मासूमियत भरा जवाब मान रहा है. कुल मिलाकर, यह छोटा सा पल इंटरनेट यूजर्स के लिए मनोरंजन का कारण बन गया है. बातचीत का ये मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर likeabirdie नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है. वीडियो पर नेटिजन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.