सोचिये अगर आपका सामना एक बड़े चीते से हो जाए, तो आपकी हालत क्या होगी? ये बताने की शायद ज़रुरत नहीं होगी। पर क्या आपको पता है कि दुनिया में ऐसी भी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी है, जहाँ आप चीतों को एक हाथ की दूरी पर देख पाएंगे। असल में कुछ दिन पहले आयरलैंड के एक पर्यटक के साथ केन्या में ऐसा ही हुआ, जब वह अफ्रीकन प्लेन क्षेत्र में मसाई मारा सफारी में घुमने निकले। परा वहां उनके साथ जो हुआ, उसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। आयरलैंड के रहने वाले मिकी मैकाल्डिन अपने परिवार और दोस्तों के साथ केन्या में छुट्टियां मनाने पहुंचे, जहाँ मसाई मारा सफारी में घुमने के दौरान उनकी गाड़ी के आसपास कई चीते पहुंच गए।
फिर क्या था, लोगों की हालत ख़राब हो गई। पर मज़ा तो तब आया, जब एक चीता उनकी गाड़ी में घुस गया। मिकी मैकाल्डिन के लिए ये स्थिति किसी डरावने सपने से कम नहीं थी। पर उनके दोस्तों ने इस घटना को तस्वीरों के ज़रिये कैद कर लिया। इन तस्वीरों में आप मिकी मैकाल्डिन के चेहरे के हाव-भाव भी देख सकते हैं। उनके पारिवारिक मित्र डेविड हॉर्से का इस बारे में कहना है कि वे कई वर्षों से केन्या में रह रहे हैं लेकिन कभी ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा। पालतू जानवरों के बारे में तो ऐसा सुना था, पर कोई गाड़ी में चीते का घुसना पसंद नहीं करेगा।
देखिये मसाई मारा सफारी के दौरान लोगों द्वारा ली गईं कुछ ऐसी तस्वीरें, जिसे देखकर आपका मुंह खुला का खुला रह जाएगा। इन तस्वीरों को देखकर शायद आपका भी मसाई मारा में सफारी पर जाने का मन करने लगे।

ये भी पढ़ें: जब चीन के एक घर से निकले डायनासौर के अंडे


ये भी पढ़ें: मिस्र में हुआ चमत्कार, पैदा हुआ एक आँखवाला बच्चा




देखिये मसाई मारा सफारी के दौरान लिया गया यह विडियो।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.