धुरंधर देखते समय रणवीर सिंह के कैरेक्टर में कुछ ज्यादा ही घुस गया शख्स, PVR में ही करने लगा ये ओछी हरकत, देखें Viral Video

धुरंधर मूवी में रणवीर सिंह के कैरेक्टर को देखकर एक शख्स सिनेमाघर में ही इतने हाइप में आ गया कि उसने भरी PVR में सिगरेट जला ली. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. शख्स के इस हरकत को देख लोग तमाम तरह के कमेंट कर रहे हैं.

Published date india.com Published: December 9, 2025 1:38 PM IST
Gurugram PVR dhurandhar screening
Gurugram PVR dhurandhar screening

Dhurandhar: धुरंधर सिनेमा हॉल में लगी है, लोग भारी संख्या में रणवीर सिंह की अगुवाई मल्टीस्टारर फिल्म को देखने भी जा रहे हैं. फिल्म का हाइप और सोशल मीडिया पर ‘धुरंधर’ की कहानी ने अलग बज मचा रखी है. फिल्म की हाइप की बात करें तो एक शख्स रणवीर सिंह के कैरेक्टर को देख इतना ज्यादा जोश में आ गया कि उसने सिनेमा हॉल यानि PVR में सिगरेट जला ली. लोग उसकी इस हरकत को देख तरह-तरह की बातें करने लगे. एक ने सोशल मीडिया पर कमेंट किया कि ‘ये तो कुछ ज्यादा ही कैरेक्टर में आ गया’. आइये जानते हैं पूरा मामला…

इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो

इस वीडियो को दिव्यांशु डिस्कवर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया. यूजर ने अपने कैप्शन में लिखा- गुड़गांव के धुरंधर. इस वीडियो में शख्स चलती फिल्म के बीच सिगरेट जलाकर पीने लगा. हालांकि, गनीमत ये रही की इत्तला करने पर सिक्योरिटी गार्ड तुरंत पहुंचे और उसे ससम्मान उठाकर बाहर ले गए. इसे लेकर लोगों ने जमकर तालियां बजाई और थिएटर स्टॉफ का धन्यवाद दिया.

View this post on Instagram

A post shared by Brut India (@brut.india)

Viral पोस्ट पर लोग कर रहे लगातार कमेंट

वहीं, वीडियो के वायरल होने के बाद लोग भी तमाम तरह के कमेंट करके मजे लूट रहे हैं. खुद शेयर करने वाले शख्स ने क्रेडिट की मांग की. वहीं, दूसरे ने लिखा कि गुड़गांव, फ्लोरिडा बन चुका है. तीसरे ने कहा कि ये कुछ ज्यादा ही कैरेक्टर में घुस गया. एक ने तो लिखा कि ये गलत हुआ, उसे कम-से-कम Ash ट्रे दे देते. एक यूजर ने अपने कमेंट में तो PVR से शिकायत करने की धमकी दे डाली.

Comments on Instagram

Comments on Instagram

एक शख्स ने लिखा कि सिगरेट क्यों पी रहा है? बाहर की हवा ले लेता. उसने खराब हवा पर चुटकी लेने की कोशिश की. उसके बाद एक शख्स ने चिंता जताते हुए सिविक सेंस के कम होने की बात कहीं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.