दिमाग सवाल आया होगा कि आखिर सफेद लिपस्टिक क्या काम करती है. (Photo/Instagram)
Viral Video Today: अक्सर आपने लड़कियों को लाल, गुलाबी या न्यूड शेड की लिपस्टिक लगाते देखा होगा, लेकिन क्या कभी सफेद लिपस्टिक के बारे में सुना है? पहली नजर में यह अजीब लग सकता है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने इस रहस्य से पर्दा उठा दिया है. सच तो यह है कि जिसे लोग सफेद लिपस्टिक समझ रहे हैं, वह असल में लिपस्टिक नहीं, बल्कि एक खास मेकअप प्रोडक्ट है जिसे टियर स्टिक (Tear Stick) कहा जाता है.
55 सेकंड का वीडियो वायरल
इस वीडियो को फिल्म निर्देशक अमित कुमार झा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. करीब 55 सेकंड के इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि फिल्मों और टीवी सीरियल्स में रोने वाले सीन कैसे शूट किए जाते हैं और कलाकारों की आंखों में आंसू कैसे लाए जाते हैं. पुराने समय में रोने के सीन के लिए कलाकारों की आंखों में ग्लिसरीन डाली जाती थी. इससे आंखों में जलन होती थी और आंसू निकल आते थे. हालांकि यह तरीका असहज और कई बार आंखों के लिए हानिकारक भी साबित होता था.
मगर टियर स्टिक के रूप में मेकअप इंडस्ट्री ने अब इसका आसान और सुरक्षित विकल्प ढूंढ लिया है. यह दिखने में बिल्कुल सफेद लिपस्टिक जैसी होती है, इसलिए लोग इसे व्हाइट लिपस्टिक समझ लेते हैं. लेकिन इसे होंठों पर नहीं, बल्कि आंखों के नीचे लगाया जाता है.
Add India.com as a Preferred Source
क्या काम करती है टियर स्टिक
टियर स्टिक में मेंथॉल मिला होता है. जब इसे आंखों के नीचे त्वचा पर लगाया जाता है, तो शरीर की गर्माहट से मेंथॉल एक्टिव हो जाता है. मेंथॉल की भाप धीरे-धीरे आंखों तक पहुंचती है और हल्की जलन या ठंडक का एहसास कराती है. इसी वजह से आंखों में प्राकृतिक रूप से आंसू आने लगते हैं.
सबसे खास बात यह है कि इसमें आंखों में कोई लिक्विड डालने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे यह तरीका पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित माना जाता है. वीडियो में इस पूरे प्रोसेस को बेहद सरल तरीके से समझाया गया है. यही कारण है कि यह रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. आम लोग जहां इसे देखकर हैरान हैं, वहीं फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए भी यह जानकारी काफी दिलचस्प है.
अब समझ लें पूरी बात
अब जब भी आप किसी फिल्म या सीरियल में किसी कलाकार को रोते हुए देखें, तो समझ जाइए कि इसके पीछे ‘सफेद लिपस्टिक’ नहीं बल्कि मेकअप इंडस्ट्री की यह खास टियर स्टिक काम कर रही है. मालूम हो सफेद लिपस्टिक का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर amitkumarjhadirector नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.