भारतीय क्यों बेतहाशा सर्च कर रहे थे 5201314? 2025 की सर्च लिस्ट की टॉप-5 में आया ये टर्म

गूगल ने टॉप सर्च की लिस्ट जारी की है. इस सर्च लिस्ट की टॉप-5 टर्म में एक, 5201314, नंबर आया है, जिसे भारतीयों ने गूगल पर खूब सर्च किया है. आइये जानते हैं कि क्या होता है इस नंबर का मतलब...

Published date india.com Published: December 8, 2025 7:15 PM IST
5201314 Google top search list
5201314 Google top search list

साल 2025 बीतने को है. हर साल की तरह इस साल भी Google ने टॉप सर्च की लिस्ट जारी की है. जहां एक तरफ दुनिया ने ‘सीजफायर’ और ‘युद्ध’ जैसे गंभीर शब्दों को जमकर खोजा. वहीं, Google के टॉप-5 सर्च टर्म में एक 5201314 टर्म शामिल हुआ है. यह 7 अंकों का नंबर Stampede और Mayday जैसे गंभीर शब्दों के बीच अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा. दरअसल, यह वायरल नंबर चीनी इंटरनेट स्लैंग (Chinese Internet Slang) का हिस्सा है. या यूं कहें कि ये डिजिटल तरीके से प्यार का इजहार है. आइये जानते हैं इन 7 अंकों के नंबर का मतलब होता है…

क्या है 5201314 टर्म का अर्थ?

5201314 कोड की शुरुआत चीनी से हुई है. जब 520 को मंदारिन भाषा (Mandarin Language) में बोला जाता है, तो इसकी ध्वनि बहुत हद तक (wǒ ài nǐ) जैसी लगती है, जिसका अर्थ होता है, ‘मैं तुमसे प्यार करता हूं. वहीं,1314 की आवाज़ (yī shēng yī shì) जैसी होती है, जिसका अर्थ, पूरी जिंदगी या जीवन भर होता है. इस तरह से 5201314 का अर्थ, मैं तुम्हें जीवन भर के लिए प्यार करता हूं, हो जाता है.

नंबरों के जरिए प्यार जताना

यह टर्म, सोशल मीडिया ट्रेंड के जरिए तेजी से भारत में पहुंचा और युवाओं के बीच खूब पॉपुलर हुआ. हालांकि, नंबरों के जरिए प्यार जताना अब कोई नया चलन नहीं है; पहले 123 = I Love You जैसे कोड भी लोकप्रिय रहे हैं. 5201314 भी उसी डिजिटल लव कल्चर (Digital Love Culture) का हिस्सा बन गया है, जहां शब्दों की जगह अब इमोशंस जाहिर करने के लिए नंबर्स का इस्तेमाल हो रहा है. यह दिखाता है कि आज के दौर में ग्लोबल ट्रेंड्स कितनी तेज़ी से सीमाओं को पार कर रहे हैं.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.