By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
भालू की तरह गुर्राना, बंदर की तरह उछलना... लोगों में क्यों बढ़ रहा ये ट्रेंड? इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे VIDEO
Viral Video: लोग भालू की तरह रेंगते, बंदर की तरह पेड़ों पर उछलते और बिल्ली की तरह छंलाग लगाते हुए खुद की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं. इसको 'क्वाड्रोबिक्स' को बताया जा रहा है.
सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ हैरान करने वाले वीडियो सामने आ रहे हैं. जिनमें कुछ महिला और पुरुष जानवरों की तरह दौड़ते, उछलते और पेड़ों पर चढ़ते नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं वो जानवरों की तरह मुंह से आवाज भी निकाल रहे हैं. दरअसल, इसके पीछे की वजह ‘Quadrobics‘ को बताया जा रहा है. यह एक तरह की एक्सरसाइज है, जिसे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक माना जा रहा है.
न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, खुद को फिट रखने के लिए यह व्यायाम काफी लोकप्रिय हो रहा है. जिसमें लोग जानवरों की तरह चारों हाथ-पैरों से दौड़ना और कूदना कर रहे हैं. इस व्यायाम को ‘क्वाड्रोबिक्स‘ नाम दिया गया है.
‘Quadrobics‘ करने वाले लोग भालू की तरह रेंगते, बंदर की तरह पेड़ों पर उछलते और बिल्ली की तरह छंलाग लगाते हुए खुद की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला जंगल में बंदर की तरह चारों हाथ-पैरों से चल रही है. बंदर की तरह पेड़ पर चढ़ना और लटकना कर रही है.
कैसे शुरू हुआ ये अजीबोगरीब ट्रेंड?
रिपोर्ट के मुताबिक, इस महिला का नाम एलेक्सिया है, जो ज्यादातर अपना समय स्पेन और ब्रिटेन के जंगलों में बिताती हैं. एलेक्सिया ने बताया कि बार्सिलोना में एक बार फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी मुलाकात टार्जन मूवमेंट के संस्थापक विक्टर मैनुएल फ्लेइट्स एस्कोबार से हुई थी. यह वही व्यक्ति था जिसके बारे में चर्चा होती थी कि एक आदमी जनावरों की तरह हरकत करता है.
View this post on InstagramA post shared by Alexia Kraft de la Saulx | Documentary filmmaker (@alexias.films)
उन्होंने बताया कि 2022 में डॉक्यूमेंट्री टार्जन मूवमेंट की शूटिंग के दौरान हम लोगों ने इस व्यक्ति के साथ रोजाना 2 से 3 घंटे का समय बिताया था. इस दौरान चारों पैरों पर चलना, बंदरों की तरह उछलना, पेड़ों पर चढ़ना और टहनियों पर झूलना सीखा. शुरू में तो यह बच्चों का खेल लगा, लेकिन कुछ दिन में हमारी पूरी बॉडी एकदम मजबूत हो गई.
जानवरों की तरह करने वाली इस एक्टिविटी को क्वाड्रोबिक्स की तरह देखा जाने लगा है. इस कसरत का सिक्स-पैक प्रभाव वास्तिवक है. खासकर जब आपकी डाइट अच्छी होनी चाहिए.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें